
Akash Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस जियो इंडियन टेलीकॉम सेक्टर में 6 साल पूरे होने पर एक शानदार ऑफर लेकर आई है। जियो द्वारा पेश किए गए ऑफर (Jio Anniversary Offer) को कंपनी ने Reliance Jio 6 Days Of Recharge Dhamaka का नाम दिया है। इस ऑफर के तहत जियो यूजर्स सिर्फ रिचार्ज करा कर लाखपति बन सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये ऑफर और कैसे आप 10 लाख रुपए तक के इनाम जीत सकते हैं।
Jio Anniversary Offer
जियो द्वारा पेश किया गया यह एनिवर्सरी ऑफर 6 सितंबर से 11 सितंबर, 2022 तक वैलिड है। इस ऑफर के तहत जियो के प्लान से रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को हर दिन 10,00,000 रुपये या 10 लाख रुपये तक का इनाम जीतने का मौका मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Jio 5G: इन शहरों में रहने वालों को सबसे पहले मिलेगी जियो की 5G Service, देखें अपने शहर का नाम

ऐसे जीतें 10 लाख रुपये
इस ऑफ़र की वैधता के दौरान ग्राहकों को 299 रुपये या उससे अधिक का प्रीपेड प्लान रिचार्ज करना होगा, जिसके बाद ही वह 10 लाख रुपए तक के गिफ्ट जीतने का मौका पा सकेंगे। कंपनी की साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार जियो ने यह भारत भर के Jio यूजर्स के लिए निकाला है। लेकिन, ऑफर तमिलनाडु सर्कल के यूजर्स के लिए नहीं है। इसे भी पढ़ें: Jio 5G Launch: Mukesh Ambani का बड़ा ऐलान, इस दिन शुरू होगी Jio 5G Service

आपको याद दिला दें कि 5 सितंबर 2022 को जियो ने कारोबार में छह साल पूरे किए। यह ऑफर लाइव है, और रिचार्ज करने वाले ग्राहक 10 लाख रुपये तक या 10 लाख रुपये का इनाम जीत सकेंगे।
नोट: रिलायंस जियो ने सोशल मीडिया पोस्ट और कंपनी के साइट पर इस ऑफर के टर्म्स एंड कंडीशन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
JIO के 2,999 रुपये वाले प्लान में मिलेंगे 6 एक्सट्रा बेनिफिट्स
टेलीकॉम दिग्गज Jio ने अपने 6 साल पूरे होने के मौके 2,999 रुपये का वार्षिक प्रीपेड प्लान के साथ एक्स्ट्रा डाटा और दूसरे बेनिफिट्स का ऐलान हाल ही में किया था। रिलायंस जियो के एनिवर्सरी ऑफर के तहत जियो के 2,999 वाले प्लान में 75GB एक्स्ट्रा डाटा के अलावा Ixigo, Netmeds, Ajio, Reliance Digital और Jio Savan के लिए एक्स्ट्रा कूपन ऑफर किए जा रहे हैं।

वहीं, प्लान में डेली 2.5GB डाटा, प्रतिदिन 100 SMS के साथ-साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ भी शामिल है। रिलायंस जियो एक साल के Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है, जिसकी कीमत 499 रुपये है. यह प्लान एक बार खरीदने के बाद 365 दिनों के लिए वैध रहेगा।









