
Motorola Edge 30 Ultra 5G Mobile: Motorola ने इंडियन टेक मार्केट में आज अपने दो नए 5G Mobile को लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा इंडिया में Moto Edge सीरीज के अंदर Moto Edge 30 Ultra और Moto Edge 30 Fusion को पेश किया गया है। अगर बात करें Motorola Edge Ultra 30 की तो यह इंडिया का पहला फोन जो कि 200MP Camera (World’s first 200MP Camera Phone) के साथ मार्केट में लाया गया है। वहीं, इस फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे भी दिया गया है। आइए आगे आपको इस आर्टिकल में 200MP Samsung ISOCELL HP1 सेंसर से लैस मोटो ऐज अल्ट्रा 30 के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Moto Edge 30 Ultra की कीमत और सेल
Moto Edge 30 Ultra के 8GB + 128GB वर्जन को कंपनी ने Rs 59,999 में पेश किया है। वहीं, लॉन्च ऑफर के तहत फोन Rs 54,999 में लिमिटेड टाइम के लिए सेल किया जाएगा। डिवाइश को Interstellar Black और Starlight White कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: [Exclusive] Moto E22 से जुड़ी अपडेट! लॉन्च आया और करीब, देखें कैसा है यह फोन

फोन 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट ऑनलाइन और रिलायंस डिजिटल आउटलेट सहित प्रमुख ऑफलाइन स्टोर के माध्यम से बिक्री पर आएंगे। इसके अलावा कंपनी 100 रुपये के 40 रिचार्ज वाउचर और 10,699 रुपये तक के पार्टनर वाउचर के जरिए 14,699 रुपये तक के Jio लाभ दे रही है। चूंकि फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल के करीब फोन बिक्री पर होंगे, ग्राहक बैंक छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।
Moto Edge 30 Ultra Camera
सबसे पहले फोन के फोटोग्राफी सेग्मेंट की ही बात करें तो मोटो ऐज़ 30 अल्ट्रा ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.95 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HP1 sensor दिया गया है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला मोबाइल 60 मेगापिक्सल का OmniVision OV60A फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Moto Edge 30 Ultra Specification
मोटो ऐज़ 30 अल्ट्रा 5जी के अन्य फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है जिसमें 1250निट्स ब्राइटनेस और 1500हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: 32MP Selfie Camera वाला स्टाईलिश Motorola Edge 30 Neo हुआ लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स भी है दमदार
देखें Moto Edge 30 Ultra की अनबॉक्सिंग
Moto Edge 30 Ultra एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो माययूएक्स 4.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए यह मोबाइल फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जे़न 1 चिपसेट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 4,610एमएएच बैटरी दी गई है जो 125वॉट टर्बोपावर चार्जिंग के साथ ही 50वॉट वायरलेस चार्जिंग व 10वॉट रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है।












