
Lava Blaze Pro Launch: इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड LAVA ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Blaze Pro लॉन्च कर दिया है। लावा ब्लेज़ प्रो कंपनी की ओर से 10,499 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जो आज से ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। Lava Blaze Pro में 50MP Camera, 4GB+3GB RAM, MediaTek Helio G37 और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलती हैं जिनकी डिटेल्स आगे दी गई है।
Lava Blaze Pro Price और Specifications
लावा ब्लेज़ प्रो 20ः9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 6.5 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह नया लावा मोबाइल फोन Glass Green, Glass Orange, Glass Blue और Glass Gold कलर में लॉन्च किया गया है।

Lava Blaze Pro एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी37 चिपसेट दिया गया है। इंडिया मार्केट में लावा ब्लेज़ प्रो को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह मोबाइल 3जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है जिसके साथ ही लावा मोबाइल 7जीबी रैम पावर पर परफॅार्म कर सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Lava Blaze Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और एक वीजीए सेंसर मौजूद है। ये क्रमशः डेफ्थ सेंसर और मैक्रो लेंस हो सकते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Lava Blaze Pro डुअल सिम सपोर्ट के साथ आया जो 4जी एलटीई पर काम करता है। 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।









