
ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर The Big Billion Days सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है। वहीं, फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर्स के लिए लाइव हो चुकी है। इस सेल के दौरान कई शानदार प्रोडक्ट्स पर गजब के ऑफर दिए जाने वाले हैं। वहीं, अगर आप इस सेल के दौरान एक नया Smart TV लेने का विचार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि Sale के दौरान 43 इंच के स्मार्ट टीवी पर भारी छूट मिलने वाली है। जी हां फ्लिपकार्ट सेल में आप 43 इंच साइज के बड़े स्मार्ट टीवी को सिर्फ 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे, जिसकी असली MRP 47,990 रुपये है। यानी कुल 37,991 रुपए के डिस्काउंट आप पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि इतना भारी डिस्काउंट लेने के लिए कौनसा गणित आपको लगाने होगा।
सिर्फ 9,999 रुपये में आपको 43 इंच Smart TV
Big Billion Days सेल iFFALCON के 43 इंच (43K61) स्मार्ट टीवी पर 56 प्रतिशत की छूट के साथ टीवी 20,999 रुपये में वेबसाइट पर लिस्ट है। वहीं, बैंक ऑफर्स की बात करें तो Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जाएगा।इसके साथ 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने पर यूजर्स इसे 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इतना ही नहीं ईएमआई के तहत टीवी खरीदने पर हर महीने 728 रुपये देकर घर लाया जा सकता है।

iFFalcon K61 के शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
- iFFalcon K61 टीवी 4K डिसप्ले के साथ आता जो कि HDR10 सपोर्ट के साथ 1,296 माइक्रो डिमिंग जोन से लैस है।
- इस स्मार्ट टीवी चार डायमेंशन पर आपको वीडियो और पिक्चर क्वालिटी मिलती है, जिसमें क्लैरिटी, कलर कॉम्पन्सेशन और फ्रीक्वेंसी कॉम्पन्सेशन शामिल है।
- टीवी में 12 वॉट के दो स्पीकर हैं जिससे कुल मिलाकर 24 वॉट आउटपुट मिलता है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी सपोर्ट भी मौजूद है।
- Android 9 ओएस पर आधिरत इस टीवी में 5,000 से भी ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट गूगल प्ले पर मिलेगा, जिसमें Netflix, YouTube, Amazon Prime Video जैसी ऐप्स शामिल हैं।
- इसके अलावा इस टीवी में 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है।












