BGMI फैन्स को 2.3 Update के लिए करना होगा लंबा इंतजार, यहां जानें लेटेस्ट जानकारी

BGMI के ग्लोबल वेरिएंट PUBG Mobile के लिए अपकमिंग 2.3 अपडेट को जल्द रोलआउट किया जा सकता है।

Join Us icon

पॉपुलर बैटल रोयाल गेम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के लिए गेम डेवलपर क्राफ्टन जल्द नया अपडेट रोलआउट कर सकता है। BGMI को भारत में बैन हुए तीन महीने से ज़्यादा हो चुके हैं। गेम के सर्वर फिलहाल लाइव हैं लेकिन यह Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है। खबरों की माने PUBG Mobile के इंडिया वेरिएंट के लिए जल्द ही 2.3 का अपडेट जारी किया जा सकता है। हालांकि BGMI के लिए 2.2 का अपडेट रोलआउट नहीं किया गया था। यहां हम आपको Battlegrounds Mobile India 2.3 Update को लेकर जानकारी शेयर करेंगे।

PUBG Mobile 2.3 Update

BGMI के ग्लोबल वेरिएंट PUBG Mobile के लिए अपकमिंग 2.3 अपडेट को नवंबर महीने के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका बीटा वर्जन रिलीज किया जा चुका है। इसके साथ ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि BGMI के लिए भी 2.3 का अपडेट रोलआउट किया जा सकता है।

BGMI banned in India removed from Google Play Store and App Store

BGMI 2.3 Update का इंतजार

Battlegrounds Mobile India भारत में अब तक बैन है। गेम डेवलपर क्राफ्टन और भारत सरकार के बीच में इसकी वापसी को लेकर बातचीत चल रही है। जब तक सरकार बीजीएमआई से बैन नहीं हटाती फैन्स को 2.3 अपडेट के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

BGMI BAN IN INDIA PUBG Mobile CHINA LINK

फ़िलहाल इंटरनेट पर BGMI के लिए 2.3 अपडेट के रिलीज़ डेट को लेकर जो भी जानकारी उपलब्ध है वह ऑफिशियल नहीं है। ऐसे में फ़ैन्स को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और ऑफिशियल ऐलान का इंतज़ार करना चाहिए। बात करें BGMI के भारत में वापसी को तो इसे लेकर भी कोई ऑफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here