
Vivo Y01A Launch: वीवो ने टेक मंच पर अपनी वाई सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया मोबाइल फोन Vivo Y01A लॉन्च किया है। वीवो वाई01ए एक लो बजट स्मार्टफोन है जो फिलहाल थाईलैंड में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। भारतीय करंसी अनुसार वीवो वाई01ए की कीमत 9 हजार रुपये के करीब है तथा यह वीवो मोबाइल फोन MediaTek Helio P35 चिपसेट, 8MP Camera और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। आगे वीवो वाई01ए प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स दोनों की डिटेल्स दी गई है।
Vivo Y01A Specifications
वीवो वाई01ए स्मार्टफोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जिसके तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप नॉच दी गई है। इस फोन का डायमेंशन 163.96 × 75.2 × 8.28एमएम और वजन 178ग्राम है।

Vivo Y01A स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 गो एडिशन पर लॉन्च हुआ है तथा फनटच ओएस 11.1 के साथ मिलकर काम करता है। Android Go edition होने के चलते इस मोबाइल फोन में सभी गूगल गो ऐप्स का इस्तेमाल किया जा सकता हैं जो कम रैम व स्टोरेज घेरती है तथा इंटरनेट डाटा की खपत तथा बैटरी यूज़ भी कम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो मोबाइल फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई01एस स्मार्टफोन सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y01A स्मार्टफोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Vivo Y01A डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई पर काम करता है। ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो वाई01ए स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।
Vivo Y01A Price
वीवो वाई01ए स्मार्टफोन थाईलैंड के बाजार में सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल फोन 2 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करता है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करती है। Vivo Y01A की कीमत THB 3,999 है जो भारतीय करंसी अनुसार 9,100 रुपये के करीब है। इस वीवो स्मार्टफोन को मार्केट में Sapphire Blue और Elegant Black कलर में लॉन्च किया गया है।









