
साल 2022 खत्म होने से पहले Qualcomm Summit 2022 के दौरान क्वालकॉम ने अब तक के सबसे तगड़े मोबाइल प्रोसेसर को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस पावरफुल मोबाइल प्लेटफॉर्म को Snapdragon 8 Gen 2 के नाम से लॉन्च किया है जो कि अगले साल लॉन्च होने वाले कई फ्लैगशिप फोन्स में दिखाई देने वाला है। वहीं, कंपनी ने इसके लॉन्च के साथ ही साफ कर दिया है कि Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 में पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा बेहतर एआई सिस्टम से लैस होगा। आइए आगे आपको क्वालकॉम के इस लेटेस्ट चिपसेट के साथ आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के नाम और साथ ही इस प्लैगशिप प्रोसेसर के दम-खम की पूरी जानकारी देते हैं।
Snapdragon 8 Gen 2 में ये है खास?
Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 की बात करें तो चिप में ट्राई-क्लस्टर आर्किटेक्चर है। कॉन्फ़िगरेशन के तौर पर इसमें एक प्राइम कोर, चार परफॉर्मेंस कोर और एफिशिएंसी कोर शामिल हैं, जो कि हाई क्लॉक स्पीड के साथ ट्यून किए गए हैं। साथ यह सुपर कोर में ARM का नया Cortex-X3 है और यह 3.2GHz पर चलता है। वहीं, चिपसेट में अन्य दो क्लस्टर क्रमशः 2.8GHz और 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं। इसे भी पढ़ें: 200MP कैमरा के साथ आएगा Samsung Galaxy S23 Ultra, फरवरी में लॉन्च होगी Galaxy S23 सीरीज

वहीं, यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 4nm प्रोसेस नोड पर कार्य करता है और इसमें सिंगल कोर में 3.2GHz तक की क्लॉक स्पीड प्राप्त होती है। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए Snapdragon 8 Gen 1 के मुकाबले 35 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा।
इन ब्रांड के फोन होंगे लॉन्च
क्वालकॉम बात की भी जानकारी दी है कि ASUS, iQOO, Motorola, OnePlus, OPPO, Vivo, Xiaomi और अन्य स्मार्टफोन ब्रांड अपने मोबाइल को स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 के साथ पेश करेंगे। वहीं, हाल ही में सामने आई खबरों के अनुसार OnePlus 11 Series, Xiaomi 13 Pro Series, Samsung Galaxy S23 Series, Vivo X90, Oppo Find X6 Series और iQOO 11 Series के फोन्स इस पावरफुल प्रोसेसर से लैस होंगे। इसे भी पढ़ें: महफिल लूटने आ रहा है OnePlus 11, इतनी तगड़ी होगी स्पेसिफिकेशन्स कि उड़ जाएंगे होश! देखें डिटेल्स

200MP कैमरा का मिलेगा सपोर्ट
आपको यह जानकारी खुशी होगी कि Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 की तरह ही यह भी 200MP कैमरा फीचर पर काम करेगा। लेकिन, इस बार इसमें एक नया Cognitive ISP फीचर मिलेगा, जो सिमेंटिक सेक्मेंटेशन का इस्तेमाल करके क्लिक की गई फोटो और वीडियो को रियल टाइम में ऑटोमैटिकली इन्हांस करेगा। इसके अलावा यह 200MP तक का फोटो भी कैप्चर कर सकता है। इसमें 8K HDR का भी सपोर्ट मिलेगा।









