
Oppo का बजट स्मार्टफ़ोन Oppo A16K स्मार्टफ़ोन की क़ीमत में कंपनी ने कटौती कर दी है। इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन को बैंक डिस्काउंट के साथ सस्ते में ख़रीदने मौक़ा भी मिल रहा है। यह फ़ोन कम क़ीमत में शानदार डिज़ाइन और दमदार फ़ीचर्स के साथ आता है। Oppo A16K स्मार्टफ़ोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही फ़ोन में 13MP का रियर कैमरा, 5MP का सेल्फ़ी कैमरा और 4230mAh की दमदार बैटरी मिलती है। यहां हम आपको ओप्पो के बजट स्मार्टफ़ोन के प्राइस कट, बैंक ऑफ़र, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
OPPO A16K ऑफर्स
OPPO A16K स्मार्टफ़ोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ 8,990 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इसके साथ ही 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 9,890 रुपये की कीमत में उपलब्ध है।
Oppo A16K स्मार्टफोन को अमेजन इंडिया पर बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। कोटक बैंक, यस बैंक और इनडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 7.5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इस बैंक पर कुल मिलाकर 750 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फोन को एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी खरीदा जा सकता है।
वहीं ओप्पो के इस फोन को अगर आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी बैंक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ओप्पो के इस फोन का बेस वेरिएंट 9599 रुपये टॉप वेरिएंट 9999 रुपये में लिस्ट है। इस फोन पर ICICI बैंक, Axis बैंक, HDFC बैंक, Kotak बैंक और Yes bank के कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।

OPPO A16K स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A16K स्मार्टफोन में 6.52-इंच का HD+ eye-care वाटड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में फ्लैट एज डिस्प्ले है जो ऑल डे आई केयर मोड के साथ सनलाइट डिस्प्ले, मूनलाइट डिस्प्ले और AI स्मार्ट बैकलाइट और कंफर्टेबल व्यूविंग एक्सपीरियंस ऑफर करता है। इस फोन को IPX4 रेटिंग स्प्लैशप्रूफ, ओवरहिटिंग से बचाव के लिए न्यू ग्रेफाइट शीट के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile 2.3 Update : नए फीचर्स, मैप, डाउनलोड साइज और रिलीज डेट
- 6.52-डिस्प्ले HD+ डिस्प्ले
- Mediatek Helio G35 प्रोसेसर
- 3GB रैम, 32GB स्टोरेज
- Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 Lite
- 13MP रियर कैमरा
- 5MP सेल्फ़ी कैमरा
- 4,230mAh बैटरी

ओप्पो का यह फोन ओक्टा-कोर Mediatek Helio G35 प्रोसेसर के साथ 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस फोन को Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 lite वर्जन के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, 3.5mm हेडफोन जैक, GPS और USB टाइप सी पोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फोन में 4,230mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Explainer : 15000 रुपये से सस्ता बेस्ट 5G स्मार्टफोन, झमाझम चलेगा जियो और एयरटेल का 5G
कैमरा की बात करें तो OPPO A16K स्मार्टफोन में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में LED फ्लैश, HDR, नाइट फिल्टर और SoLoop जैसे कैमरा फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा HDR, नेचुरल स्किन रिटचिंग और AI प्लेट्स फ़ीचर्स के साथ आता है।




















