PUBG Mobile पॉपुलर बैटल रोयाल गेम्स में शामिल है। इस गेम के दुनियाभर में लाखों फैन्स हैं। भारत में यह गेम BGMI (बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया) के नाम से उपलब्ध है। हालांकि भारत सरकार ने इस गेम पर बैन लगाया हुआ है। इस गेम के डेवलपर क्राफ्टन की लगातार कोशिश रहती है कि गेमर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए वह नए सीजन और फीचर्स के साथ अपडेट रिलीज करता है। क्राफ्टन इन दिनों PUBG Mobile 2.3 Update को रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है। यहां हम आपको पबजी मोबाइल को मिलने वाले नए अपडेट को लेकर जानकारी शेयर कर रहे हैं।
PUBG Mobile 2.3 Update का बीटा वर्जन पहले से रिलीज हो चुका है। नए अपडेट के बीटा वर्जन से पबजी मोबाइल को मिलने वाले नए फीचर्स को लेकर काफी जानकारी उपलब्ध हैं। PUBG Mobile 2.3 Update के साइज की बात करें तो संभव है कि इस नए सीजन के अपडेट का साइज 600MB से 750 MB के बीच में होगा।
PUBG Mobile 2.3 update : नए फीचर्स
1) नया फुटबॉल गेमप्ले
न्यू “फुटबॉल कार्निवल” थीम एरिया
माइन पिट एरिया को फुटबॉल कार्निवल में अपग्रेड किया गया है। इसमें मिडिल ईस्ट आर्कटेक्चर, नए रिसोर्सेज़ और नए थीम मौजूद हैं।
इस कार्निवल में ट्रेवल के लिए Zorb Football Vehicle दिया गया है।
Football Carnival में कई सारे रिसोर्सेज हैं।
फुटबॉल कार्निवल पबजी में थोड़े ही समय के लिए उपलब्ध रहेगा।
Respawn Cards की मदद से प्लेयर्स एलिमिनेट किए जा सकते हैं।
Football Arena
फ़ुटबॉल एरेना कुछ स्पेसिफिक एरिया में दिखाई देगा और और मिनी-मैप पर मार्क किया जाएगा। प्लेयर्स एरेना पर जा कर फुटबॉल खेलते हुए गोल स्कोर कर सकते हैं। इसके साथ ही जो प्लेयर्स को गोल करेंगे उन्हें ईस्टर-एग रिवार्ड पर मिलेंगे। यह भी पढ़ें : BGMI Unban News : जल्द होगी BGMI की वापसी, ऑफिशियल वेबसाइट और नए यूट्यूब चैनल से मिला हिंट
2) Classic Map Updates
Erangel
एरंगेल मैप में नया सप्लाई वेयरहाउस देखने को मिल रहा है। यहां से प्लेयर्स रिसोर्सेज़ प्राप्त कर सकते हैं।
इसके साथ ही सप्लाई शॉपिंग में नया व्हीकल रडार मिलता है। इसके साथ ही इसकी मदद से ख़ाली वाहन को स्कैन भी किया जा सकता है।
इसके साथ ही स्टालबर में भी इंप्रूवमेंट किया गया है, जिससे खिलाड़ी एरिया को तीन केबल कार लाइन से पार कर सकती हैं।
Livik
फ़्रेश विज़ुअल एक्सपीरियंस के लिए नया वेदर एड किया गया है।
BR एक्सपीरियंस में सुधार के लिए रिफ़ाइनरी में इंप्रूवमेंट किए गए हैं। यह भी पढ़ें : Battlegrounds Mobile India Download: लेटेस्ट BGMI APK फाइल डाउनलोड करें, जल्द हटने वाला है बैन!
PUBG Mobile 2.3 Beta Download Link
अगर आप भी PUBG Mobile 2.3 अपडेट को डाउनलोड करना चाहते हैं तो एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन पर आसानी से नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर इस अपडेट के बीटा वर्जन को इंस्टॉल कर सकते हैं।
Android (x32)
लिंक : https://web.gpubgm.com/m/download_android.html
Android (x64)
लिंक : https://web.gpubgm.com/m/download_android_1.html
PUBG Mobile 2.3 Update रिलीज डेट
PUBG Mobile 2.3 अपडेट इस साल का आखिरी और छठां मेजर अपडेट है। ग्लोबल वेरिएंट के लिए लिए पबजी का यह अपडेट 11 नवंबर से 15 नवंबर के बीच में डाउनलोड किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो कुछ देशों में यह अपडेट 13 नवंबर को भी रिलीज़ किया जा सकता है।
Note: PUBG Mobile भारत में बैन है। हमारी सलाह है कि आपको भारत में PUBG Mobile को खेलने से बचना चाहिए।