
पिछले माह ही नोकिया ने भारत में अपने एंडरॉयड फोन के साथ दस्तक दिया था। कंपनी ने नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को उतारा था जिसमें से नोकिया 3 पिछले 16 जून से ही सेल के लिए उपलब्ध हो गया। वहीं नोकिया 5 को 7 जुलाई अर्थात आज प्री आॅर्डर के लिए था लेकिन अब तक यह फोन रिटेल स्टोर तक ही नहीं पहुंच पाया है। इतना ही नहीं मोबाइल रिटेल स्टोर जहां नोकिया के फोन सेल हो रहे हैं उन्हें अब तक यह मालूम भी नहीं है कि नोकिया 5 का स्टॉक कब तक आएगा और प्री आर्डर के बारे में भी अब तक सूचना नहीं है।
नोकिया 5 के सेल के बारे में जब हमने रिटेल स्टोर से जानने की कोशिश की तो वहां स्थिति कुछ और थी। इस बारे में बताते हुए दिल्ली के करोलबाग स्थित हर्षित कम्यूनिकेशन से अशोक कश्यप कहते हैं कि अब तक नोकिया 5 का स्टॉक नहीं आया और हमें मालूम भी नहीं है कि कब तक आएगा। रजिस्ट्रेशन की भी जानकारी नहीं है। वहीं पहले भी नोकिया 3310 और नोकिया 3 जैसे जो डिवाइस आए हैं वो बस एक बार आकर दोबारा नहीं मिले।
ब्रेकिंग: शाओमी रेडमी 4 के लिए नहीं करना होगा इंतजार, अगले सप्ताह से आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध
वहीं गाजियाबाद से नोकिया के एक डिस्ट्रीब्यूटर ललित कुमार से भी हमारी बात हुई और उन्होंने भी जानकारी दी है कि फिलहाल यह फोन स्टोर पर उपलब्ध नहीं हुआ है और कब होगा इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
एक बार चार्ज करने पर 30 दिनों तक चलेगा आॅनर का यह शानदार फिटनेस बैंड
गौतलब है कि कंपनी ने पिछले माह तीन एंडरॉयड फोन लॉन्च किए थे जिनमें से दो नोकिया 3 और नोकिया 5 आॅफलाइल स्टोर पर उपलब्ध होने वाले थे जबकि नोकिया 6 को 16 जुलाई से आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर सेल के लिए जाना था। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि 16 जुलाई को नोकिया 6 उपलब्ध होता है या नहीं?
हालांकि इस बारे में हमने नोकिया से संपर्क किया है और उनका जवाब आना बाकी है।



















