ब्रेकिंग: शाओमी रेडमी 4 के लिए नहीं करना होगा इंतजार, अगले सप्ताह से आॅफलाइन स्टोर पर होगा उपलब्ध

Join Us icon

अपने बेहतरीन क्वालिटी और शानदार स्पेसिफिकेशन के बदौलत शाओमी फोन भारत में काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी के फोन मुख्य रूप से आॅनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होते हैं और सेल पर आते ही तुरंत बिक जाते हैं। यही वजह है कि कई लोगों को शाओमी फोन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ जाता है। पंरतु अब शायद ऐसा नहीं होगा। क्योंकि कंपनी कुछ फोन जहां पहले से आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हो चुके है। वहीं अगले सप्ताह शाओमी रेडमी 4 भी आॅफलाइन स्टोर में उपलब्ध होने वाला है।

फिलहाल शाओमी रेडमी नोट 4 का तीनों संस्करण रेडमी 4 2जीबी+32जीबी, 3जीबी+32जीबी और 4जीबी+64जीबी मॉडल आॅफलाइन से लिए जा सकते हैं। इसके अलावा सबसे बेहतरीन बजट फोन माना जाने वाला रेडमी 4ए भी आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है जहां फोन की कीमत 6,500 रुपये है। आॅनलाइन स्टोर से आॅफलाइन में यह फोन सिर्फ 500 रुपये ज्यादा पर उपलब्ध है।

जहां तक रेडमी 4 की बात है तो इस बारे में दिल्ली के करोलबाग स्थित ​हर्षित कम्यूनिकेशन से अशोक कश्यप का कहना है कि अगले सप्ताह यह फोन आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि अब तक कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि आॅनलाइन और आॅफलाइन में ज्यादा का अंतर नहीं होगा।

गौरतलब है कि शाओमी ने हाल में ही भारत मेंं अपने आॅफलाइन रिटेल को मजबूत करने पर काफी ध्यान दिया है। कंपनी ने बैंगलुरु में पहला मी होम स्टोर खोला वहीं आॅफलाइन स्टोर के लिए कई आॅफलाइन पार्टनर के साथ मिलकर कार्य कर रही है। हालांकि वीवो और ओपो की तरह कंपनी के फोन सभी आॅफलाइन स्टोर पर उपलब्ध नहीं होंगे कुछ चुनिंदा स्टोर से ही इसे लिया जा सकता है। दिल्ली में फिलहाल कंपनी ने लगभग सौ रिटेल स्टोर पर कंपनी के फोन होंगे और बाद में कंपनी एक्सक्लूसिव शाओमी स्टोर भी खोलने वाली है।