PUBG Mobile 2.4 अपडेट जल्द होगा रिलीज, जानें लेटेस्ट वर्जन कैसे कर पाएंगे डाउनलोड

PUBG Mobile 2.4 Update का बीटा वर्जन रिलीज कर दिया है, यहां हम आपको लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Join Us icon
Highlights

  • PUBG Mobile का लेटेस्ट 2.4 Beta अपडेट रिलीज हो गया है।
  • पबजी का यह अपडेट जनवरी 2023 में रिलीज होगा।
  • पबजी मोबाइल गेम भारत में बैन है।

PUBG Mobile का ऑफिशियल 2.4 beta अपडेट रिलीज हो गया है। यूजर्स इस अपडेट को इंस्टॉल कर नए सीरीज के अनरिलीज कंटेंट (बीटा वर्जन) को इंजॉय कर सकते हैं। Pubg Mobile 2.3 Beta Update के फीचर्स को फिलहाल डेवलपर्स टेस्ट कर रहे हैं। इसके साथ ही नए फीचर्स को भी ऑप्टिमाइज किया जा रहा हैं। कंपनी कुछ हफ्तों पहले ही PUBG Mobile 2.3 अपडेट को ग्लोबल मार्केट में रिलीज किया है।

पबजी मोबाइल के डेवलपर Krafton ने फिलहाल 2.4 अपडेट के रिलीज को लेकर कुछ जानकारी अब तक शेयर नहीं की है। हालांकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि PUBG Mobile 2.4 अपडेट को जनवरी 2023 के दूसरे हफ्ते में रिलीज किया जा सकता है। बीटा वर्जन में प्लेयर्स नए फ़ीचर्स का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

PUBG Mobile अपडेट कैसे कर पाएंगे डाउनलोड

Krafton ने अब तक PUBG Mobile 2.4 वर्जन के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। संभव है कि गेम को नया वर्जन का अपडेट 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच में मिल सकता है। पबजी मोबाइल के नए गेम का अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट या App Store और Play Store पर उपलब्ध होगा। यहां हम आपको PUBG Mobile के लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड के बारे में स्टेप बाई स्टेप जानकारी दे रहे हैं।

स्टेप 1 : सबसे पहले अपने डिवाइस में Google Play Store या Apple App Store ओपन करें। (यूजर्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्रांड के अथॉराइज्ड ऐप्लिकेशन स्टोर को भी ओपन कर सकते हैं)

एड्रॉयड यूजर्स PUBG Mobile के ऑफिशियल वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको ऑफिशियल लिंक दे रहे हैं।

लिंक 1 : https://www.pubgmobile.com/en-USAPK
लिंक 2 : https://pubgmobile.live/apk
ऊपर दिए लिंक से आप पबजी मोबाइल की APK फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 2 : ऐप स्टोर पर गेम को सर्च कर आप अपडेट या इंस्टॉल कर सकते हैं।
यह कुछ मिनट समय लेगा लेकिन ऐप्लिकेशन स्टोर से गेम का लेटेस्ट वर्जन अपने आप ही अपडेट और इंस्टॉल हो जाएगा।

स्टेप 3 : अपने स्मार्टफोन पर गेम ऑन करें और एडिशनल रिसोर्स पैक इस्टॉल कर लें। रिसोर्स पैक इंस्टॉल होने के बाद गेम को फिर से रिस्टार्ट करें।

स्टेप 4 : गेम को अपने अकाउंट आईडी से लॉगइन करें और पबजी मोबाइल के लेटेस्ट वर्जन को इंजॉय करें।

PUBG Mobile गेम भारत में बैन है। इस गेम को भारत में यूजर्स की डेटा और प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के चलते बैन किया गया है। यहां हम आपको इस गेम के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here