Battlegrounds Mobile India (BGMI) और PUBG Mobile भारत में क्यों हुए बैन, यहां जानें असली वजह

क्राफ्टन के पॉपुलर बैटल रोयाल मोबाइल गेम PUBG Mobile और BGMI भारत में बैन हैं। यहां जानें बैन के तीन प्रमुख कारण

Join Us icon
Highlights

  • PUBG MObile को भारत में सितंबर 2020 में बैन किया गया था।
  • BGMI गेम को जुलाई 2022 में बैन किया गया।
  • BGMI और PUBG Mobile दोनों गेम क्राफ्टन ने डेवलप किए हैं।

पॉपुलर मोबाइल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) गेम भारत में जुलाई 2022 को बैन कर दिया गया। इससे पहले भारत सरकार ने इस गेम के ग्लोबल वेरिएंट PUBG Mobile को सितंबर 2020 में बैन किया था। बैटल रोयाल कैटगरी के ये दोनों ही गेम भारत में खूब पसंद किए गए। बैन के बावजूद भारत में फैन्स इनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अगर आपको भी बीजीएमआई गेम की वापसी का इंतजार है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत सरकार ने इन दोनों गेम्स – PUBG Mobile और BGMI को क्यों बैन (Battlegrounds Mobile India (BGMI) and PUBG Mobile are banned in India) किया।

PUBG Mobile और BGMI : बैन के कारण

  • राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा
  • बच्चों को लत
  • चोरी और हिंसा

1. राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

PUBG Mobile और BGMI को बैन करने का सबसे बड़ा कारण यूजर्स की डेटा प्राइवेसी से जुड़ी थी। इस गेम के सर्वर चीन में स्थित हैं। बताया जाता है कि गेम के सर्वर से इंडियन यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था और चीन को ट्रांसफर किया जा रहा था। केंद्र सरकार ने प्रेस रिलीज में बताया कि केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को कई शिकायत मिली हैं, जिसमें कहा गया था कि एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म में मौजूद कई ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा चुरा रही हैं और अवैध तरीके से यूजर्स का डेटा भारत से बाहर ट्रांसफर किया जा रहा है। इन शिकायतों के चलते सरकार ने आईटी एक्ट की धारा 69A के तरह इन दोनों गेम्स समेत कई ऐप्स को बैन किया है।

2. बच्चों में लत

फ्री टू प्ले गेम – PUBG Mobile और BGMI गेम का रेवेन्यू मॉडल इन-गेम परचेज है। यानी गेम में अपग्रेड गन, कॉस्ट्यूम और दूसरे टूल्स के लिए यूजर्स को पेमेंट करना होता है। कई रिपोर्ट्स में सामने आया था कि देश में बच्चों को गेम की बूरी लत लग गई थी।

बच्चे गेम जीतने के लिए अपने अकाउंट को अपग्रेड करने के लिए इन-गेम परचेज में बड़ी रकम बिना घर वालों की सहमति के खर्च कर रहे थे। ऐसी शिकायतें बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने इस तरह का कदम उठाया था। यह भी पढ़ें : PUBG खेलने में मशगूल थे दसवीं कक्षा के दो छात्र, ट्रेन से कट कर हुई मौत!

3. चोरी और हिंसा

भारत में पबजी या बीजीएमआई जैसे जैसे लोकप्रिय हुआ बच्चें गेम को साथ खेलने लगे और गेम से जुड़े आकड़ें एक दूसरे के साथ शेयर करते और तुलना करने लगे थे। यह शो-ऑफ करने का एक नया माध्यम बन गया था। यह भी पढ़ें : 16 साल के लड़के ने पबजी खेलने से रोकने पर मां को मारी गोली, बहन को धमका 3 दिन तक छिपाया शव

इन-गेम आइटम्स को अप्रेड करने के लिए बच्चें अपने ही घर में चोरी करने लगे। इसके साथ ही गेम के चलते बच्चों में हिंसा की प्रवृत्ति बढ़ने लगी थी। लखनऊ में तो एक बच्चे ने गेम न खेलने देने पर अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस तरह की शिकायतों पर गौर करने के बाद गेम को बैन किया गया है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here