Vikram Vedha OTT रिलीज डेट को लेकर सामने आया नया लीक, जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Join Us icon
Highlights

  • रिपोर्ट के अनुसार Vikram Vedha 9 जनवरी को स्ट्रीम की जा सकेगी।
  • फिल्म को जियो सिनेमा और वूट पर रिलीज किया जाएगा।
  • इस फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान हैं।

Vikram Vedha OTT Release डेट की जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म 9 जनवरी 2023 को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पेश की जाएगी। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की यह फिल्म ‘विक्रम वेधा’ Voot के साथ Jio Cinema पर स्ट्रीम की जा सकेगी। अगर आप भी सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को देखने से चूक गए हैं तो निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस फिल्म की ओटीटी रिलीज बिल्कुल तैयार दिखाई दे रहा है।

30 सितंबर को बड़े पर्दे पर हुई थी रिलीज

आपको बता दें कि विक्रम वेधा हिंदी 30 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। वहीं, रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। लेकिन, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके अलावा फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर को YouTube पर 60 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। आप इस फिल्म के ट्रेलर को नीचे देख सकते हैं। इसे भी पढ़ें: कौन सी फिल्में चल रही हैं, यहां देखें पूरी लिस्ट

देखें Vikram Vedha का ट्रेलर

कथित तौर पर, विक्रम वेधा एक के खिलाफ दो ओटीटी प्लेटफार्मों- Jio Cinema और Voot Select पर रिलीज होगी पहले, अफवाहें थीं कि फिल्म केवल वूट सेलेक्ट पर रिलीज होगी। वहीं, अभी तक प्रोडक्शन हाउस और ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट और जियो सिनेमा द्वारा इस मूवी की आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

साउथ की रीमेक है ये फिल्म

गौरतलब है कि Vikram Vedha एक तमिल फिल्म का रीमेक है, जिसका नाम भी विक्रम वेधा ही था। यह फिल्म 2017 में आई थी और इसमें आर माधवन, विजय सेतुपति और श्रद्धा श्रीनाथ जैसे बड़े कलाकार थे। इसके अलावा आपको बता दें कि विक्रम वेधा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म, जिसका डायरेक्शन पुष्कर और गायत्री ने किया है। वहीं, फिल्म में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। इसे भी पढ़ें: हिंदी में देखें कन्नड़ सिनेमा की 5 बेस्ट फिल्में, एक्शन के साथ कहानी में है पूरा दम

फिल्म की कहानी एक एक ईमानदार पुलिस अधिकारी विक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक गैंगस्टर वेधा का पीछा करता है। फिल्म में विक्रम को वेधा को पकड़ना है और वेधा हर बार विक्रम को कोई कहानी सुनाकर बच निकलता है और उसी कहानी से फिल्म की कहानी आगे चलती रहती है। अगर आपने ओरिजनल फिल्म देख ली है तो आपको दोनों में शायद ही कोई फर्क दिखाई देगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here