गेमिंग कंपनी के CEO ने किया दावा, BGMI के भारत में दिसंबर के बाद कर सकता है वापसी

BGMI गेम के इंडिया में वापसी के लिए क्राफ्टन जोर-शोर से लगा हुआ है। उम्मीद है नए साल के मौके पर गेम की वापसी को लेकर खुशखबरी आ सकती है।

Join Us icon
Highlights

  • BGMI गेम पर बैन जुलाई 2022 में लगाया था।
  • बैन के बाद से BGMI के लिए अपडेट रिलीज़ नहीं हुए।
  • BGMI गेम भारत में नए साल में वापसी कर सकता है।

BGMI को बैन हुए पांच महीने से ज़्यादा वक़्त हो चुका है। भारत में फ़ैन्स गेम का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच गेमिंग कंपनी Skyesports के सीईओ शिव नंदी ने दावा किया है बीजीएमआई जल्द ही भारत में वापसी कर सकता है। बता दें कि BGMI गेम पर जब से भारत सरकार ने बैन लगाया है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

Skyesports के सीईओ ने किया का दावा

देश के बड़ी गेमिंग कंपनी Skyesports के सीईओ शिव नंदी का कहना है कि क्राफ्टन बहुत जल्द ही BGMI को भारत में वापस लेकर आने वाला है। यानी इस गेम से जल्द ही बैन हट सकता है। शिवा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए यह दावा किया है। शिवा नंदी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए बीजीएमआई बैन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया है कि गेम को जल्द ही भारत में अनबैन किया जा सकता है।

दिसंबर के बाद हट सकता है बैन

शिवा नंदी ने अपनी बात रखने के लिए इंटाग्राम पर दो स्टोरी शेयर की हैं। नंदी ने बताया कि क्राफ्टन (Krafton) BGMI पर लगे बैन को हटाने के लिए लगातार काम कर रहा है। संभव है कि बीजीएमआई से बैन दिसंबर के बाद हट जाए। अपनी स्टोरी में शिवा लिखते हैं कि बीजीएमआई फ़ैन्स में लगातार गेम पर लगे बैन के बारे में पूछते हैं। मेरे लिए एक एक को रिप्लाई करना मुश्किल है। बीजीएमआई गेम पर दिसंबर के बाद से बैन हट सकता है। मुझे लगता है कि यह गेम जल्द ही धमाकेदार वापसी करेगा।

जनवरी 2023 में हो सकती है वापसी

इससे पहले भी कई सारी रिपोर्ट्स में BGMI गेम पर लगे बैन की हटने की डेट सामने आ चुकी हैं। संभव है नए साल के शुरुआती महीने में BGMI गेम भारत में वापसी कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि BGMI गेम के ग्लेबल वर्जन PUBG Mobile के लिए जनवरी में 2.4 Update रिलीज़ होना है। इसी दौरान BGMI भी भारत में वापसी कर सकता है और यूज़र्स को नया सीज़न खेलने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here