
सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के दिवानों की भारत में कोई कमी नहीं है। इसी साल 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का आंकड़ा पार करने के बाद भारत फेसबुक के सर्वाधिक यूजर्स वाले देशों की सूची में दूसरे नंबर आ चुका है। ऐसे में भारतीयों के लिए फेसबुक की ओर से एफबी की मैसेजिंग ऐप मैसेंजर का लाइट वर्ज़न देश में जारी कर दिया गया है।
यह है रिलायंस जियो का 500 रुपये वाला 4जी फीचर फोन, जानें इसके बारे में सबकुछ
फेसबुक द्वारा भारत में लॉन्च किये गए ‘मैसेंजर लाइट’ की सबसे बड़ी खास बात यही है कि यह ऐप धीमी गति के इंटरनेट में भी बखूबी काम करती है। मैसेंजर लाइट ऐप को देश में लॉन्च कर फेसबुक ऐसे ईलाकों में रहने वालो लोगों भी बेहतर सर्विस देना चाहती है जहां किसी वजह से इंटरनेट कनेक्शन स्लो हैं।
कमाल की तकनीक: कुछ ही सेकंड में चार्ज होगा फोन, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत
मैसेंजर लाइट ऐप के जरिये मोबाईल यूजर्स खराब नेटर्वक कवरेज़ के दौरान भी चैट कर सकते हैं तथा एफबी ने प्रयास किया है कि यह ऐप कम रैम व स्पेसिफिकेशन्स वाले स्मार्टफोन्स पर भी बिना हैंग हुए रन हो सके। मैसेंजर लाइट का साईज़ तकरीबन 10एमबी है तथा इसमें मजेदार ईमोजी व स्टीकर्स के साथ ही टेक्स्ट फोटो आसानी से शेयर किए जा सकते हैं।





















