
रिलायंस जियो ने के सस्ते 4जी फीचर फोन के बारे में अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैं।माना जा रहा है कि यह फोन फिर से भारतीय बाजार में हलचल पैदा कर देगा और मोबाइल बाजार दशा और दिशा बदल देगा। हालांकि अब तक इस फोन से जुड़े कई लीक प्रकाशित किए जा चुके हैं लेकिन आज एक वेबसाइट ने जियो के इस 4जी वोएलटीई फीचर फोन के बारे में सबकुछ उजागर कर दिया है। इस लीक से फोन के बारे में पूरी जानकारी ली जा सकती है।
टेकपीपी वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लाइफ ब्रांड के तहत इस फोन को लॉन्च किया जाएगा। इस सस्ते 4जी वोएलटीई फोन में 2.4-इंच की कलर डिसप्ले दी गई है। फोटोज़ में फोन के फ्रंट पैनल पर दो भाषाओं में कीपैड दी गई है जिसमें टार्च लाइट के लिए स्पेशल की भी मौजूद है।
जानकारी के अनुसार यह फोन केएआई 2.0 लिनक्स आॅपरेटिंग सिस्टम आधारित होगा। हालांकि अब तक यह सुनिश्चित नहीं हो पाया है कि यह फोन स्प्रेडट्रम चिपसेट पर आधारित होगा या फिर क्वालकॉम पर। वहीं इस फोन में 512एमबी रैम के साथ 4जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
जियो वोएलटीई फोन के बैक पैनल पर स्पीकर के साथ रियर कैमरा दिया गया है जो 2-मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं यह फोन डुअल सिम सपोर्टेड होगा। इस फोन में वाईफाई व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही भारतीय भाषाएं उपलब्ध होगी।
ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी 21 जुलाई को एजीएम की मीटिंग में इस फोल को लॉन्च कर सकती है। परंतु हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार ऐसा नहीं है। इस यदि फोन लॉन्च भी होता है तो बाजार में उपलब्ध होने में थोड़ा समय लग सकता है। इकनॉमिक टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह फोन 500 रुपये में लॉन्च होगा लेकिन फिलहाल हम फोन कीमत की जानकारी नहीं दे सकते।





















