
पिछले कई माह से सैमसंग के डुअल कैमरे वाले फोन का जिक्र हो रहा है। पहले खबर थी कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 कंपनी का पहला फोन होगा जो दोहरे कैमरे से लैस होगा लेकिन बाद में खबर आई कि कंपनी सबसे पहले गैलेक्सी सी10 को पेश करने वाली है जो डुअल कैमरा फीचर से लैस होगा। इस फोन के बारे में अब तक कई खबरें आ चुकी हैं वहीं आज एक नया लीक आया है जिसमें गैलेक्सी सी10 को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी सी10 के इस तस्वीर को एक चीनी ट्विटर हैंडल से लीक किया गया है जिसे सबसे पहले सैममोबाइल ने कवर किया है। फोटो में सपष्ट रूप से फोन का बैक पैनल और फ्रंट पैनल देखा जा सकता है। फोन रियर डुअल कैमरा है तो एक के बाद एक नीचे ही ओर दिया गया है जबकि फ्लैश लाइट कैमरे के बगल में दिया गया है।
Just now,I saw two images about GALAXY C10,much clear than I saw two mouths ago… pic.twitter.com/U0YiL7XfgK
— 萌萌的电教 (@mmddj_china) July 15, 2017
जैसा कि पहले से भी देखा गया है सैमसंग के सी सीरीज फोन फोन की बॉडी एल्यूमिनियम की बनी होती है। इस फोन में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। हालांकि डिसप्ले के बारे में ज्यादा जानकारी इसमें नहीं आई है लेकिन स्क्रीन पर एक टेस्ट दिखाया गया है।
नोकिया 6 की रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे नोकिया के इस शानदार फोन को अपना बनाएं
हालांकि इस लीक में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इससे पहले प्रकाशित लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी सी10 में आपको 5.5-इंच की स्क्रीन देखने को मिल सकती है। हालांकि गैलेक्सी सी9 को कंपनी ने 6—इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया था लेकिन जाानकारी के अनुसार यह डिवाइस सी9 से भी पलता हो सकता है।
शाओमी रेडमी 5 में होगी 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी, कीमत होगी बेहद कम
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो सैमसंग गैलेक्सी सी10 को क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 660 पर पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन सी9 प्रो की तरह ही में 6जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी देखने को मिल सकती है।





















