वनवास खत्म कर देश को बचाने आया पठान, देखें Pathaan का ट्रेलर, कास्ट और रिलीज डेट

Join Us icon
Highlights

  • Pathaan को बड़े पर्दे पर January 25th, 2023 को रिलीज किया जाएगा।
  • फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी हैं।
  • Pathaan official trailer को YouTube पर रिलीज किया गया है।

Shah Rukh Khan का बहुप्रक्षित फिल्म Pathaan का ऑफिशियल ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। Yash Raj Films प्रोडक्शन के तले बनी इस फिल्म को 25 जनवरी को देश में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले ही यह खबर आई थी फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स को 100 करोड़ में Amazon Prime Video ने खरीदा है, जिससे साफ है कि फिल्म थिएटर रिलीज के एक या दो माह बाद प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन रिलीज की जाएगी।

यहां देखें पठान का ट्रेलर

Pathaan official trailer के रिलीज के कुछ घंटों में ही इसे 3.6M व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, फिल्म में बॉलिवुड के बादशाह Shah Rukh Khan और Deepika Padukone के अलावा John Abraham अहम रोल में दिखाई देंगे।

इस ओटीटी पर रिलीज होगी Pathaan?

फिल्म ‘पठान’ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस अब रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। पठान को हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं और फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा खबर है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थिएटर रिलीज के कुछ माह बाद Amazon Prime Video पर आएगी। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

बेशर्म रंग पर हुआ था विवाद

4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे किंग खान की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर काफी विवाद हुआ था। दरअसल, इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर काफी विवाद था। फिल्म के गाने को लेकर सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि राजनेताओं से लेकर अभिनेता तक कई संगठनों ने इसका विरोध किया है।

सोशल मीडिया पर मिला ऐसा रिएक्शन

इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कुछ यूजर्स डायलॉग्स पर ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। देखें लोगों के रिएक्शन….

ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग ही बहस चल रही है। आपको बता दें कि फिल्म यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स का पार्ट है। वैसे क्या आप पठान फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here