गदर 2 से पहले ओटीटी पर देखें Sunny Deol की Gadar Ek Prem Katha

Join Us icon
Highlights

  • Sunny Deol की मोस्ट अवेटेड ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होगी।
  • Gadar Ek Prem Katha को जी5 पर देखा जा सकता है।
  • Gadar Ek Prem Katha साल 2001 में रिलीज हुई थी।

Sunny Deol की मोस्ट अवेटड फिल्म ‘गदर 2 (Gadar 2)’ आज यानी 11 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए आज किसी त्योहार से कम नहीं है। लेकिन, अगर आपने ‘गदर 2’ के पहले पार्ट को नहीं देखा है तो आप वर्ष 2001 में आई ‘गदर एक प्रेम कथा’ को अभी के अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर देख सकते हैं।

Gadar Ek Prem Katha On OTT

Gadar 2 के पहले पार्ट यानी ‘गदर एक प्रेम कथा (Gadar Ek Prem Katha)’ को ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म जी 5 (Zee 5) पर देखा जा सकता है। यह फिल्म 21 साल पहले 11 अगस्त 2001 को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी, जिसके बाद से ‘गदर एक प्रेम कथा’ सनी देओल द्वारा निभाया गया किरदार ‘तारा सिंह’ उनके फैंस को खूब पसंद आया था। फिल्म में देशभक्ति और प्यार का एक अलग ही रंग देखने को मिला था।

Gadar 2 Trailer

अब आपको बता दें कि Gadar 2 थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में एक बार फिर तारा सिंह का प्यार और गुस्सा देखने को मिलेगा। इस बार तारा अपने पत्नी सकीना के लिए नहीं बल्कि बेटे जीते के लिए पाकिस्तान जाएगा। वहीं, फिल्म का ट्रेलर आपको फिर पुरानी फिल्म की याद दिलाने के लिए काफी है।

  • रिलीज डेट: 11 अगस्त 2023
  • स्टार कास्ट: सनी देओल, अमीषा पटेल, गौरव चोपड़ा, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा
  • आईएमडीबी रेटिंग: 6.9
  • कहां देखें: थिएटर्स

Gadar 2 OTT Release Date (लीक रिपोर्ट्स)

गदर 2 के निर्माता सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे जी5 लाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, सटीक ओटीटी रिलीज़ डेट अभी भी गुप्त है। कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फिल्म नाटकीय थिएटर रिलीज के 30-45 दिन बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। ऐसे में गदर 2 के फैन्स को ओटीटी पर फिल्म देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here