बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) की वापसी की अफवाहों के बीच KRAFTON ने भारत में बढ़ाई वर्कफोर्स

PUBG Mobile के इंडिया वेरिएंट बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) गेम भारत में जुलाई 2022 से बैन है।

Join Us icon

भारत में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) फ़ैन्स गेम की वापसी का लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन क्राफ्टन भारत में गेम के बैन होने के बावजूद अपना वर्कफोर्स बढ़ा रहा है। संभव है कि BGMI भारत में जल्द वापसी कर सकता है। हालाँकि बैन के बाद से ही इस गेम की वापसी को लेकर इतने रूमर्स आए हैं कि फ़ैन्स के लिए इन पर विश्वास करना लगभग असंभव है। BGMI और PUBG Mobile जैसे बैटल रोयाल गेम के डेवलपर KRAFTON में अपनी वर्कफोर्स को बढ़ा रहा है। यहाँ हम आपको इस गेम और क्राफ्टन के वर्कफोर्स बढ़ाने को लेकर विस्तार में जानकारी दे रहे हैं।

BGMI गेम के भारत में लॉन्च के कुछ हफ़्तों के अंदर ही यह गेम देश का सबसे पॉपुलर बैटल रोयाल गेम बन गया था। पबजी मोबाइल के बैन के बाद इस गेम का इंतज़ार कर रहे थे। यही कारण है कि ये कुछ ही हफ़्तों में भारत का टॉप बैटल रोयाल गेम बन कर उभर गया था। हालाँकि कुछ हफ़्तों के बाद भारत सरकार ने सिक्योरिटी कारणों के चलते गेम पर बैन लगा दिया।

क्राफ्टन ने भारत में बढ़ाई वर्कफोर्स

भारत में गेम को बैन हुए क़रीब 7 महीने हो चुके हैं। क्राफ्टन लंबे समय से गेम की वापसी के लिए प्रयास कर रहा है। इस बीच क्राफ्टन ने अपनी इंडिया टीम को बढ़ाते हुए 5 पोस्ट क्रिएट की हैं। इनमें से तीन पोस्ट कंपनी ने जनवरी महीने में निकाली हैं। यह भी पढ़ें : BGMI vs PUBG New State Mobile : चार अंतर जो इन गेम्स बनाते हैं एक-दूसरे से अलग

क्राफ्टन के इंडिया टीम में हो रहे विस्तार के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संभव है कि BGMI गेम की भारत में जल्द वापसी हो सकते हैं। हालांकि इंडियन गेमिंग कॉम्यूनिटी के कई बड़े चेहरे गेम की वापसी को लेकर कई बोल्ड बयान दे चुके हैं। इनमें से कुछ गेम की वापसी को लेकर हैं तो कुछ गेम के इंडिया में वापसी न होने को लेकर हैं। आप BGMI की वापसी को लेकर क्या सोचते हैं हमें ज़रूर बताएं।

फिलहाल सिर्फ इंतजार

BGMI गेम के अनबैन को लेकर चीजें स्पष्ट नहीं हैं। फ़ैन्स के पास फ़िलहाल इंतज़ार के अलावा दूसरा ऑप्शन नहीं है। हालाँकि गेम की वापसी को लेकर KRAFTON या फिर भारत सरकार द्वारा कुछ भी ऑफिशियल जानकारी अब तक शेयर नहीं की है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here