6,000mAh battery और 10.1-इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ 4G टैबलेट iTel PAD 1, प्राइस है 13 हजार से कम

Join Us icon
Highlights

  • iTel PAD 1 ब्रांड का पहला टैबलेट है जिसमें सिम कार्ड लगाया जा सकता है।
  • यह टैबलेट डिवाईस 4G VoLTE + Wi-Fi दोनों कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
  • 10 इंच से भी बड़ी स्क्रीन के साथ इसमें तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है।

टेक ब्रांड आईटेल ने भारतीय बाजार में अपना पहला 4G कॉलिंग टैबलेट iTel PAD 1 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट डिवाईस 10.1 इंच की लार्ज आईपीएस डिस्प्ले और 10वॉट चार्जिंग सपोर्ट वाली पावरफुल 6,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया है जिसकी कीमत सिर्फ 12,999 रुपये है। आगे आप 4G VoLTE + Wi-Fi सपोर्टेड आईटेल पैड 1 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व सेल की डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

itel Pad 1 price features specifications detail

iTel PAD 1 Price

आईटेल पैड 1 भारतीय बाजार में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इस टैबलेट में 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलती है जिसका प्राइस 12,999 रुपये है। iTel PAD 1 की सेल आज से ही शुरू हो गई है तथा इस टैब को ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स व ऑफलाईल रिटेल स्टोर दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। पैड 1 टैबलेट मार्केट में deep grey और light blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है।

iTel PAD 1 Specifications

  • 10.1” HD+ IPS Display
  • 4G VoLTE + Wi-Fi
  • 5MP Rear Camera
  • 8MP Front Camera
  • 6,000mAh battery
  • Android 12 Go Edition
  • 4GB RAM + 128GB storage
  • Unisoc SC9863A1 processor
  • आईटेल पैड 1 मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है जो 1280 x 800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.1 इंच की एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन के चारों ओर चौड़े बेजल्स दिए गए हैं तथा उपरी बेजल पर सेल्फी कैमरा मौजूद है। इस टैबलेट का डायमेंशन 241.37×160.16×8.2एमएम है। इस टैबलेट में 3.5एमएम और ओटीजी सपोर्ट भी दिया गया है।

    itel Pad 1 price features specifications detail

    iTel PAD 1 की बड़ी खूबी यही है कि इसमें सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह टैबलेट 4जी नेटवर्क पर काम करने की क्षमता रखता है तथा वहीं साथ ही बिना सिम के भी इसे वाईफाई के जरिये कनेक्ट किया जा सकता है। 4जीबी रैम के साथ यह टैब 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: 10 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा Moto G73 5G, यह बनेगा भारत का पहला Dimensity 930 चिपसेट फोन

    यह टैबलेट एंडरॉयड 12 ‘गो’ एडिशन पर काम करता है जिसमें गूगल गो ऐप्स को भी डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है। ये ऐप्स कम रैम व स्टोरेज पर भी स्मूथ प्रोसस करती है तथा इंटरनेट डाटा व बैटरी की खपत भी कम ही करती है। प्रोसेसिंग के लिए iTel PAD 1 में Unisoc SC9863A1 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

    itel Pad 1 price features specifications detail

    फोटोग्राफी के लिए जहां टैब के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह डिवाईस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए आईटेल पैड 1 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में 3.5एमएम और ओटीजी सपोर्ट भी दिया गया है।

    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here