केजरीवाल ने लॉन्च की कोरोना के लिए नई ऐप, मोबाइल पर ही बताएगी किस अस्पताल में कितने बेड हैं खाली

Join Us icon

COVID-19 यानि कोरोना वायरस देश में अपने पैर तेजी से पसार रहा है। भारत कोरोना संक्रमित राष्ट्रों की सूची में सातवें नंबर पर आ गया है और देश में कोरोना संक्रमण के मामले 2 लाख होने को आए है। इस महामारी से बचने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार व तमाम ईकाइयों के साथ ही विभिन्न संस्थाएं भी काम कर रही है। इसी कड़ी में आज देश की राजधानी में एक नई ऐप को लॉन्च किया गया है जो मोबाइल पर ही आपके ईलाके के अस्पताल से जुड़ी सभी जानकारियां दे देगी।

इस ऐप को Delhi Corona नाम के साथ लॉन्च किया गया है। ऐप का अनावरण आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है जो फिलहाल ​सिर्फ राजधानी में ही काम करेगी। ‘दिल्ली कोरोना’ ऐप का मकसद कोरोना से सक्रमिंत हो रहे लोगों तथा बीमार व्यक्तियों को डिजीटली सुविधा प्रदान करना है, जिससे कि उन्हें बेवहज भटकना न पड़े और वक्त रहते सही ईलाज मिल सके।

delhi-corona-app-launched-in-national-capital-to-fight-covid-19-arvind-kejriwal

दिल्ली कोरोना ऐप पर राजधानी के सभी अस्पतालों का ब्यौरा ​शामिल किया गया है जो दिन में दो बार अपडेट हुआ करेगा। इस अपडेशन में लाईव स्थिति बताई जाएगी कि कौन से अस्पताल में कितने बेड खाली है, कितने वेंटिलेटर उपलब्ध है तथा कितने कोरोना मरीजो का ईलाज चल रहा है। सरकार की ओर सुबह 10 बजे और शाम के 6 बजे ऐप पर अस्पतालों का लेटेस्ट अपडेट बताया जाएगा। यह भी पढ़ें : Jio का धाकड़ ऑफर: मुफ्त दे रहा 10GB डाटा, जानें कैसे मिलेगा इसका लाभ

बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की गिनती 20,000 से भी पार हो चुकी है। Delhi Corona ऐप प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो चुकी है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी में अस्पतालों की स्थिति जानने के लिए सरकार ने ऐप के साथ ही ऑनलाईन पोर्टल भी जारी किया है।

Aarogya setu App

भारत सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप को हर व्यक्ति के लिए जरूरी बताया हुआ है। इस ऐप के जरिये अपने बल्कि अपने आस-पास मौजूद कोरोना पॉजिटिव लोगों का भी पता लगाया जा सकता है। ऐप की खासियत है कि यह हर वक्त आपकी लोकेशन ट्रेक करती है। आप जहां जहां जाते हैं ये उसका डाटा सेव करती रहती है। ऐसी स्थित में आप कहीं गए हैं और वहां आपके आस पास कोई ऐसा व्यक्ति मौजूद है जिसे बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, तो ऐप आपको नोटिफिकेशन्स दे देगी कि ‘फलां तारीख को, फलां जगह पर आप गए थे तथा उसी दिन वहां पर मौजूद फलां व्यक्ति को कोरोन हो गया है’। बस इसके लिए जरूरी है कि यह ऐप सभी लोगों के फोन में डाउनलोडेड हो।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here