17499 रुपये का सस्ता 5G फोन हुआ लॉन्च! इसमें लगी है 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/iQOO-Z11-Lite-5G.jpg

आइकू ने 24 जुलाई को इंडिया में अपना सस्ता 5जी फोन iQOO Z11 Lite 5G लॉन्च किया था। यह मोबाइल तगड़ी 6500mAh battery, 50MP Camera और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था जो इन दिनों 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। लेकिन अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी ने इस मोबाइल का नया और सस्ता वेरिएंट भी बाजार में उतार दिया है। आइकू ज़ेड11 लाइट 64GB Memory के साथ लॉन्च हुआ है जिसका प्राइस और डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

iQOO Z11 Lite 5G प्राइस

ज़ेड11 लाइट आइकू का सस्ता 5जी फोन है। इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 4GB RAM + 64GB Storage पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 17,499 रुपये है। अमेजन पर मिल रही डील में इस स्मार्टफोन को 15,999 रुपये में परचेज करने का मौका मिलेगा। वहीं इस सस्ते 5जी फोन पहले से मार्केट में मौजूद मेमोरी वेरिएंट्स पर नजर डालें तो 4GB RAM + 128GB Storage के साथ स्मार्टफोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

iQOO Z11 Lite 5G फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 22,499 रुपये में खरीदा जा सकता है और 6GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 26,499 रुपये में परचेज किया जा सकता है। यह आइकू 5जी फोन शॉपिंग साइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे Midnight Blue और Solar Flame कलर में पाया जा सकता है।

iQOO Z11 Lite 5G स्पेसिफिकेशन्स

आइकू ज़ेड11 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 5,74,553 AnTuTu score अचीव कर चुका है।

iQOO Z11 Lite 5G फोन में 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन लगी है। यह LCD पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसे Greasy Hand और Wet Hand फीचर से लैस किया है जिसके चलते गीले और चिकने हाथों से भी स्क्रीन टच को ​बिना परेशानी इस्तेमाल किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए इस 5जी मोबाइल में तगड़ी 6500mAh बैटरी दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह स्मार्टफोन Reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिसके चलते इस फोन से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकते हैं।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए iQOO Z11 Lite 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन Sony LYT505C सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते 5G फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

यह मोबाइल एसजीएस सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बनी है जिसके चलते जमीन पर गिरने के बाद भी फोन टूटेगा नहीं। वहीं स्मार्टफोन का डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। बताते चलें कि फोन के कैमरा मॉड्यूल में Dynamic Light भी लगी है जो नोटिफिकेशन्स इत्यादि पर चार तरह के कलर्स में चमकेगी।