10999 रुपये में 7000mAh वाला फोन, आज से शुरू हुई Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro की सेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/11/Karbonn-Rebel-screen.jpg

इंडियन मोबाइल कंपनी कार्बन ने लंबे समय बाद भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन पेश किए हैं। ब्रांड की ओर से दो सस्ते मोबाइल Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro इंडिया में लॉन्च किए गए हैं जो आज 4 नवंबर से सेल के​ लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। ये दोनों ही 15 हजार से कम के स्मार्टफोन हैं जिनकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Karbonn Rebel प्राइस और ऑफर

कार्बन रेबल 4जी स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है। यह मोबाइल 4GB RAM + 128GB Storage पर लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इस सस्ते स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद Karbonn Rebel 4G को सिर्फ 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Karbonn Rebel Pro प्राइस और ऑफर

कार्बन रेबल प्रो को भी सिंगल मेमोरी वेरिएंट में लाया गया है। इस स्मार्टफोन में भी 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसकी कीमत 12,499 रुपये है। ब्रांड की ओर से यह मोबाइल 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ बेचा जाएगा जिसके बाद Karbonn Rebel Pro का रेट 11,499 रुपये पड़ेगा। इस सस्ते स्मार्टफोन की सेल भी अमेजन पर आज से शुरू होगी।

Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro की स्पेसिफिकेशन्स

कार्बन रेबल और कार्बन रेबल प्रो को एंड्रॉयड 16 ओएस के क्लिन वर्जन पर पेश किया गया है जिसमें ब्लोटफ्री एक्सपीरियंस मिलता है। कंपनी ने इन्हें 2 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लेकर आई है। ये दोनों स्मार्टफोन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर पर काम करते हैं जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Karbonn Rebel स्मार्टफोन में 6.75-इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले लगाई है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और 650nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं Karbonn Rebel Pro में 6.7-इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 720nits ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। ये दोनों कार्बन मोबाइल पांडा ग्लास से लैस है जो स्क्रीन को स्क्रैच इत्यादि से बचाती है।

पावर बैकअप के लिए कार्बन रेबल स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी लगाई गई है जब्कि कार्बन रेबल प्रो 6000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए बेस मॉडल में जहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है वहीं प्रो मॉडल को कंपनी ने 20W फास्ट चार्जिंग ये लैस किया है। दोनों ही स्मार्टफोंस के साथ कंपनी फास्ट चार्जर मुफ्त दे रही है।

फोटोग्राफी के लिए Karbonn Rebel 4G स्मार्टफोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल AI रियर कैमरा दिया गया है और इसके फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर लगाया गया है। वहीं Karbonn Rebel Pro 4G स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। बताते चलें कि ये दोनों स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट करते हैं।