पंचायत वाले ‘सचिव जी’ बने जादूगर, रिलीज डेट के साथ नई फिल्म का टीजर हुआ जारी

Join Us icon

अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत में सचिव जी का किरदार निभाने वाले मल्टी टेलेंटेड जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) उर्फ जीतू भैया (jeetu Bhaiya) की नई फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। ओटीटी के बादशाह कहे जाने वाले जीतू भैया की अपकमिंग फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होगी। रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने एक एनाउंसमेंट वीडियो फिल्म जादूगर ( Jaadugar On Netflix) का टीजर जारी कर दिया है। इस वीडियो में जितेंद्र जादूगर की पोशाक पहने हुए नजर आते हैं और फिर कई सारे कबूतर उड़ते हैं और जितेंद्र की जादू की छड़ी घूमती है। आइए आगे जानते हैं कि कब स्ट्रीम होगी यह फिल्म।

इस दिन स्ट्रीम होगी जादूगर

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर 7 जून मंगलवार को जादूगर का टीजर साझा किया। इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया “देवियों और सज्जनों, तालियों के साथ स्वागत करिए, नीमच के प्यारे जादूगर का। अपना जादू ले कर आ रहे हैं 15 जुलाई को, केवल नेटफ्लिक्स पर। इसका मतलब यह शो 15 जुलाई से Netflix प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Panchayat 2 के ‘सचिव जी’ से लेकर कालीन भैया तक लेते हैं एक वेब सीरीज के इतने पैसे, ये हैं OTT के सबसे महंगे एक्टर्स

jaadugar

देखें जादूगर का टीजर

क्या होगी जादूगर की कहानी

माना जा रहा है कि जादूगर एक स्पोर्ट्स ड्रामेडी फिल्म होगी। वहीं, इल फिल्म की कहानी फुटबाल के शौकीनों के एक कस्बे में दिखायी गयी है। कहानी मुख्य किरदार मीनू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटा-मोटा जादूगर है, लेकिन उसमें कोई एथलेटिक स्किल नहीं है। उसे इंटर-कॉलोनी टूर्नामेंट में खुद को साबित करना होता है, ताकि अपनी प्रेमिका से शादी कर सके। इसे भी पढ़ें: राजस्थान के लाल ने OTT पर किया कमाल, यकीन नहीं तो देखें उनकी ये फिल्में और सीरीज
jaadugar-netflix-new-web-series

जादूगर की स्टार कास्ट

फिल्म का निर्माण पोशम पा पिक्चर्स ने किया है। वहीं, समीर सक्सेना ने इसका निर्देशन किया हैं। इसमें Jitendra Kumar के अलावा Arushi Sharma, Jaaved Jaaferi, Bikram Malati, Ganesh Deokar, Dhruv Thukral और Ajeet Singh Palawat आदि होंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में जितेंद्र कुमार प्राइम वीडियो के शो पंचायत के दूसरे सीजन में नजर आये थे, जिसमें वो अभिषेक त्रिपाठी नाम का किरदार निभाते हैं, जो फुलेरा गांव में पंचायत सचिव है। यह शो लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। इसलिए उम्मीद है कि जादूगर भी दर्शकों को खूब पसंद आएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here