Ai+ Nova 2 Neo और Nova 2 Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, ब्रांड ने शेयर किया नया टीजर और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/ai-plus-nova-2-neo-nova-2-pro-india-launch-soon.jpg

Ai+ Smartphone ब्रांड ने भारतीय बाजार के लिए अपनी Nova 2 सीरीज का विस्तार करने का ऐलान किया है। इसमें Ai+ Nova 2 Neo और Ai+ Nova 2 Pro को टीज किया गया है। ब्रांड ने दोनों स्मार्टफोंस को लेकर शुरुआती जानकारी भी शेयर की है। माना जा रहा है कि ये दोनों फोन कंपनी की Nova 2 सीरीज को आगे बढ़ाएंगे। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी के अनुसार इससे पहले लॉन्च हुए Nova 2 और Nova 2 Ultra को बाजार में अच्छा रिस्पांस मिला था। कई प्लेटफॉर्म पर इनकी बिक्री तेजी से हुई थी। इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए Ai+ Smartphone अपने पोर्टफोलियो में दो नए मॉडल जोड़ने जा रही है। कंपनी का कहना है कि उसका लक्ष्य भारतीय ग्राहकों के लिए बेहतर डिजाइन, आसान उपयोग और अच्छे परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोन देने का है।

Ai+ Nova 2 Neo को खासतौर पर उन लोगों के लिए लाया जा रहा है जो कम कीमत में अच्छा स्मार्टफोन अनुभव चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन Nova सीरीज के मुख्य अनुभव को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। इसमें रोजमर्रा के उपयोग को आसान बनाने, बेहतर डिजाइन देने और जरूरी फीचर्स पर फोकस किया जा रहा है।

Ai+ Nova 2 Pro को ज्यादा प्रीमियम अनुभव चाहने वाले ग्राहकों के लिए लाया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह फोन बेहतर परफॉरमेंस, फास्ट अनुभव और आधुनिक फीचर्स के साथ आएगा। हालांकि ब्रांड ने अभी इसके प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले या बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं बताई हैं।

Ai+ Smartphone का कहना है कि Nova 2 सीरीज सिर्फ नए स्मार्टफोन लॉन्च करने तक सीमित नहीं है, बल्कि कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए स्मार्ट और ज्यादा जुड़ा हुआ डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करना चाहती है। यही वजह है कि कंपनी डिजाइन और ग्राहकों के अनुभव को अपनी रणनीति का बड़ा हिस्सा बना रही है।

फिलहाल Ai+ Nova 2 Neo और Nova 2 Pro स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स की जानकारी आना बाकि है।उम्मीद है कंपनी आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और जानकारियां शेयर करेगी। यदि आप इन सस्ते स्मार्टफोंस को लेने की इच्छा रखते हैं तो वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी कोई अपडेट मिलने पर नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।