Ai+ Nova 2 Ultra 5G और Ai+ Nova 2 5G भारत में लॉन्च, ₹8,999 है शुरुआती कीमत

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ ने नई Ai+ Nova 2 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में Ai+ Nova 2 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी ने Ai+ Nova Flip 5G भी पेश किया है। नई Nova 2 सीरीज बजट और मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करती है। जिसमें बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। हम इस पोस्ट में नोवा 2 और अल्ट्रा मॉडल की डिटेल दे रहे हैं।
Ai+ Nova 2 5G की कीमत भारत में 8,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, इसका 6GB + 128GB वैरियंट 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे Black, Blue, Green, Pink और Purple जैसे पांच कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
यदि Ai+ Nova 2 Ultra 5G की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जबकि 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 18,999 रुपये है। यह मॉडल 17 अप्रैल से दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Black, Blue, Green, Purple और Red कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। वहीं, Nova 2 5G में 6.745 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
परफॉरमेंस के मामले में Ultra मॉडल MediaTek के Dimensity 7400 चिपसेट से लैस है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है और बेहतर परफॉरमेंस देने का दावा करता है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है और 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड देता है। दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित NxtQ OS पर रन करते हैं और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं।
कैमरा सेगमेंट में Ai+ Nova 2 Ultra 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का Sony IMX752 सेंसर (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। वहीं, Nova 2 5G में 50MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा लगा है।
बैटरी की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। Ultra मॉडल 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 18W चार्जिंग के साथ आता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स में Ultra वैरियंट में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। वहीं Nova 2 5G में 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5 और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे ये डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट हैं।
Ai+ Nova 2 सीरीज कम कीमत में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आई है, जो बजट और मिड-रेंज यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है। यदि आप नए ब्रांड के फोन को आजमाना चाहते हैं तो इन्हें चुन सकते हैं। ऐसे ही और टेक अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।