महज़ 76 रुपये में एयरसेल दे रहा है 1जीबी डाटा

मोबाईल ग्राहकों को जोड़े रखने तथा सस्ती सेवाओं की दौड़ में खुद का बनाए रखने के लिए टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी एयरसेल ने अपने यूजर्स के लिए नया आॅफर जारी किया है। एयरसेल के इस आॅफर के तहत मात्र 76 रुपये में 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है तथा साथ ही हर रिचार्ज पर अतिरिक्त डाटा बेनिफिट भी प्राप्त हो रहा है।
अल्ट्रा इंटरनेट स्पीड वाले जियोफाइबर का ट्रायल शुरू, क्या आपने ली यह सर्विस ?
एयरसेल की ओर से यह आॅफर खास मोबाईल ऐप ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस आॅफर के तहत 76 रुपये का रिचार्ज करान पर हर यूजर को 1जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से यह दिए जाने वाले डाटा की वैधता 10 दिन की है जिसमें यूजर 3जी की स्पीड ने इंटरनेट का उपयोगा कर पाएंगे।
इसके साथ ग्राहकों को कुछ खास फायदे देते हुए एयरसेल द्वारा 86 रुपये के रिचार्ज पर फुल बैलेंस दिया जा रहा हैं। एयरसेल ऐप पर हर ग्राहक को 50 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज कराने पर हर रिचार्ज पर 100एमबी एक्स्ट्रा इंटरनेट डाटा भी प्राप्त होगा।
जियो ला रहा है अल्ट्रा फास्ट इंटरनेट सर्विस, 3 माह तक सेवाएं होंगी मुफ्त
आपको याद दिला दें कि हाल ही में एयरसेल ने अपने नेटवर्क को रोमिंग फ्री करने की घोषणा भी की है। देखना यह है कि टेलाकॉम कंपनियों के बीच मची प्रतिस्पर्धा के अपना उपभोक्ता आधार बनाए रखने के लिए कौन सी कंपनी क्या आॅफर लाती है।