अल्ट्रा इंटरनेट स्पीड वाले जियोफाइबर का ट्रायल शुरू, क्या आपने ली यह सर्विस ?

Join Us icon

कल ही हमनें जानकारी दी थी कि रिलायंस जियो अपनी 4जी सिम सर्विस से तहलका मचाने के बाद अब ब्रॉडबैंड ​सर्विस शुरू करने वाली है। वहीं अब ताजा जानकारी में यह बा​त भी सामनें आ गई है कि कंपनी ने मुंबई समेंत दिल्ली-एनसीआर तथा गुजरात के कुछ शहरों में इस सर्विस की ट्रायल शुरू कर दी है।

रिलायंस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से इस बाबत जानकारी दी है। एक यूजर द्वारा पूछे गए सवाल के बाद जियो ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी अपनी ‘जियो फाइबर’ का ट्रायल शुरू कर चुकी है। और जल्द ही इसे आम जनता के उपयोग के लिए भी जारी कर देगी।

​जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस के टैरिफ व प्लान्स को लेकर हालांकि अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं हासिल हुई है लेकिन माना जा रहा है कि कपंनी अपनी सर्विस की शुरूवात प्रमोशनल आॅफर के साथ कर सकती है। जिसमें कम कीमत पर फ्री या सस्ती सेवाएं शामिल होंगी।

जियो ला रहा है अल्ट्रा फास्ट इंटरनेट सर्विस, 3 माह तक सेवाएं होंगी मुफ्त

आपकों बता दें कि जियो फाइबर देश की पहली 100 फीसदी फाइबर आॅप्टिमाइजड नेटवर्क आधारित सेवा होगी जो उपभोक्ताओं को अल्ट्रा हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मुहैया कराने में सक्षम है। इसके तहत कंपनी अपने उपभोक्ताओं को हर महीने तकरीबन 100जीबी डाटा मुहैया करा सकती है जो 100एमबीपीएस तक की स्पीड पर कार्य करेगा।

कुछ सूत्रों के अनुसार जियो फाइबर ​का इंस्टॉलेशन चार्ज 4,500 रुपये के करीब हो सकता है तथा इंस्टॉलेशन के साथ शुरूआती प्रोमोशनल आॅफर जियो की ओर से 3 महीनों के लिए लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी अपनी इस सर्विस को बड़े स्तर पर सार्वजनिक करेगी।