
जैसा कि पहले से ही मालूम है कि रिलायंस जियो अपनी 4जी सेवा लॉन्च करने के बाद जल्द ही ब्रॉडबैंड सर्विस लाने वाली है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि जियो की यह सर्विस भी उसी अंदाज में लॉन्च की जा सकती है जैसे कि जियो 4जी सर्विस को किया गया था। अर्थात् लॉन्च के साथ ही कपंनी प्रमोशनल आॅफर के तहत मुफ्त में सेवाएं दे सकती हैं। जियो की इस ब्रॉडबैंड सर्विस को लेकर यह बात पहले ही यह बात उजागर हो गई है कि कंपनी इसका नाम जियो फाइबर रखने वाली है।
वहीं आज रिलायंस की ब्रॉडबैंड सर्विस जियो फाइबर के बारे में बड़ी जानकारी आई है। इंडिया टूडे पर दी गई जानकारी के अनुसार जियो जल्द ही अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च कर सकता है। शुरुआत में भारत के कुछ खास शहरों में ही इसे लॉन्च किया जाएगा लेकिन कंपनी जल्द ही इसका विस्तार करेगी। वहीं खबर में इस बात को भी साफ किया गया है कि जियो 4जी की तरह ब्रॉडबैंड में भी कम कंपनी कम समय में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए सस्ते और बेहतरीन प्लान लॉन्च करेगी और 3 महीने तक सेवाएं मुफ्त होंगी। खबर के अनुसार जियोफाइबर देश की पहली 100 फीसदी फाइबर आॅप्टिमाइजड नेटवर्क है जो उपभोक्ताओं को अल्ट्रा हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मुहैया कराने में सक्षम है।
अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस के तहत कंपनी उपभोक्ताओं को 100जीबी डाटा प्रति माह मुहैया करा सकेती है। जहां तक ब्रॉडबैंड स्पीड की बात है तो जानकारी के मुताबिक यह 100एमबीपीएस तक की गति वाला हो सकता है। वहीं यदि आप 100जीबी डाटा की खपत कर लेते हैं तो भी 1एमबीपीएस की गति से अनिलिमिटेड डाटा का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि सेवा के लिए शुल्क नहीं लगेगा लेकिन इंस्टॉलेशन के लिए शुरुआती 4,500 रुपये चुकाने होंगे।
लॉन्च से पहले ही सैमसंग गैलेक्सी एस8 को टक्कर दे रहा है नुबिया का यह फोन
जानकारी के अनुसार कंपनी जियोफाइबर सर्विस को फिलहाल देश के पांच शहरों में टेस्ट कर रही है जिसमें से तीन शहरों में जल्द ही सर्विस को शुरू किया जा सकता है। इसके साथ ही जियोफाइबर को जामनगर जो रिलायंस का होम टाउन भी है, में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अब तक जियोफाइबर के लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।
जियोफाइबर को लेकर चल रही इस खबर की सच्चाई जानने के लिए हमनें भी अपने सूत्रों से संपर्क किया जहां हमें ऐसी कोई भी खबर नहीं मिली है। यहां तक की जियो स्टाफ को जियोफाइबर की सर्विस और प्लान से भी अपडेट नहीं किया गया है। इस बारे में जियो के एक स्टाफ का कहना था कि हमें भी खबरें के माध्यम से इस सर्विस के लॉन्च की जानकारी मिली है। परंतु अब तक हमें इसकी कोई भी ट्रेनिंग नहीं दी गई है न ही प्लान से अपडेट किया गया है। ऐसे में जल्दी लॉन्च की कोई संभावना नहीं है।
कुल मिलाकर कहा जाए तो रिलायंस जियोफाइबर सर्विस आने वाली है यह तो पक्की है लेकिन यह शुरुआत में फ्री होगी, बेहद ही कम कीमत पर होगी ऐसी जानकारियां स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में फिलहाल उपभोक्ताओं को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब तक यह अफवाह और कयास के आधार पर ही बताया जा रहा है।



















