
एयरटेल ने भारतीय टेलीकॉम बाजार के स्मार्टफोन यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ने के लिए अपने 28 दिनों की वेलिडिटी वाले 149 रुपये के प्लान में बदलाव किए हैं। इसमें 1जीबी की जगह अब 2जीबी डाटा मिलेगा। इस अपडेट के तुरंत बाद ही एयरटेल ने लंबी वेलिडिटी की चाह रखने वाले यूजर्स के लिए भी एक बेहद ही शानदार प्लान पेश कर दिया है। एयरटेल की ओर से 82 दिनों की वैधता वाला प्लान लाया गया है जो हर दिन 3जीबी 4जी इंटरनेट डाटा देगा।
एयरटेल की ओर से 558 रुपये का नया प्लान पेश किया गया है। यह प्लान सिर्फ प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। ऐसे यूजर जो लंबी वेलिडिटी वाले प्लान अपनाना चाहते हैं और अधिक डाटा यूज़ करते हैं, उनके लिए एयरटेल का यह प्लान बेहद अच्छा आॅफर साबित हो सकता है। एयरटेल का यह प्लान 82 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में हर दिन 3जीबी 4जी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा।
3जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब से एयरटेल यूजर्स को 82 दिनों के लिए कुल 246जीबी 4जी डाटा का लाभ मिलेगा। इंटरनेट डाटा के अलावा अन्य सेवाओं की बात करें तो एयरटेल इस प्लान के तहत 82 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही है। ये वॉयस कॉल रोमिंग के दौरान भी फ्री रहेंगी। इसके साथ साथ एयरटेल यूजर्स को 82 दिनों तक हर दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
एयरटेल दे रहा है जियो से भी बड़ा आॅफर, 149 रुपये में मिलेगा 56जीबी 4जी डाटा और वॉयस कॉल मुफ्त
एयरटेल की ओर से यह नया प्लान अभी चुनिंदा सर्किल्स में ही पेश किया गया है जो कुछ ही दिनों में पूरे देश में रोलआउट कर दिया जाएगा। एयरटेल यूजर्स माय एयरटेल ऐप पर जाकर इस प्लान की उपलब्धता जा सकते हैं। लगे हाथ आपको बता दें कि प्रतिदिन 3जीबी डाटा के साथ ही एयरटेल ने अपने पुराने 349 रुपये वाले प्लान को भी अपडेट किया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है।



















