Airtel इन 2 Recharge में दे रहा वो बेनिफिट जो Jio के पास भी नहीं, जानें पूरा मामला

Airtel ने हाल ही में अपने ग्राहकों को नाराज करते हुए बेसिक प्लान का प्राइस 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, अब सबसे सस्ता एयरटेल प्रीपेड प्लान की कीमत 155 रुपये का हो गई। लेकिन, इसके बाद भी Airtel Users के पास ऐसे दो रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जिसमें कंपनी की ओर से वह बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं जो कि Akash Mukesh Ambani की टेलीकॉम कंपनी Jio के Recharge Plan भी ऑफर नहीं कर रहे हैं, जी हां सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह सच है। आइए जानते हैं एयरटेल के उन प्लान के बारे में सबकुछ।
इन रिचार्ज के साथ अभी मिल रहा Disney+ Hotstar
दरअसल, हम जिन रिचार्ज प्लान की बात कर रहे हैं वह 499 रुपये और 3359 रुपये वाले प्लान हैं, जिनमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। लेकिन, अगर आप जियो के प्लान की तरफ जाएं तो कंपनी के पास अब कोई भी ऐसा Recharge नहीं है जिसमें यह ओटीटी बेनिफिट दिया जा रहा हो। आइए आगे आपको इन दोनों ही रिचार्ज प्लान में मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स की जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel ने लगाया अपने ग्राहकों को तमाचा, 100 रुपये से कम वाले सभी प्लान्स किए बंद!
Airtel 499 रुपये वाला रिचार्ज
अगर बात करें 499 रुपये के रिचार्ज प्लान की तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 100 SMS और डेली 2GB डाटा ऑफर किया जाता है। साथ ही इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। वहीं, फ्री डिज्नी प्लस हॉटस्टार, विंक म्यूजिक, हेल्लो ट्यून्स के साथ फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक और तीन महीने के लिए अपोलो 24×7 का लाभ मिलता है। इसे भी पढ़ें: Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड
Airtel 3359 रुपये वाला रिचार्ज
इसके अलावा अगर बात करें 3359 रुपये वाले प्लान की तो रिचार्ज में यूजर्स को Amazon Prime Video Mobile Edition सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। इसके अलावा प्लान में एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही प्लान में डेली 2.5GB डाटा, प्रतिदिन 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉल्स के साथ 365 दिन की वैधता मिलती है।