Jio के बाद डाउन हुआ Airtel का नेटवर्क, क्या आपको भी हुई परेशानी?

हाल ही में Reliance Jio यूजर्स को अचानक कॉल करने और इंटरनेट (Jio Down in Mumbai) का उपयोग करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह समस्या लगभग 8 घंटे बाद ठीक हो पाई। वहीं, अब ऐसा लगता है कि एयरटेल भारत के कई हिस्सों में नेटवर्क समस्या का सामना कर रहा है क्योंकि कई उपयोगकर्ताओं ने नेटवर्क समस्याओं की रिपोर्ट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। कई एयरटेल यूजर्स ने मोबाइल इंटरनेट और फाइबर की समस्या, कोई सिग्नल नहीं होने और कुल ब्लैकआउट की जानकारी ट्विटर पर शेयर की है।
UPDATE : Airtel ने बताया क्यों डाउन हुआ नेटवर्क
Airtel नेटवर्क हुए गायब
एयरटेल नेटवर्क दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में डाउन रहा। डाउनडेक्टर डॉट कॉम पर, 11 फरवरी को सुबह 11:30 बजे तक एयरटेल सिग्नल मुद्दे के बारे में 3,700 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। वहीं, कुछ ही देर में ट्विटर पर #AirtelDown ट्रेंड करने लगा है।
ट्विटर पर यूजर्स ने निकाली भड़ास
The freak out with Airtel being down was real haha. Thankfully didn’t last too long. Both Fiber & 4G are back up at least in Gurugram. #AirtelDown
— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) February 11, 2022
Airtel killing everyone’s internet in the morning #Airtel #AirtelDown pic.twitter.com/Yy1D3YM1Io
— Krishna Agrawala (@Krishnehh) February 11, 2022
My phone to me when I continuously put my phone on flight mode :-#AirtelDown pic.twitter.com/DxyorleDX8
— Innocent Child (@bholaladkaa) February 11, 2022
Airtel का बयान आया सामने
एयरटेल का इस आउटेज को कहना है कि हमारी इंटरनेट सेवाओं में कुछ देर के लिए समस्या आई और इससे आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है। अब सब कुछ सामान्य हो गया है, क्योंकि हमारी टीमें हमारे ग्राहकों को एक सहज अनुभव देने के लिए काम करती रहती हैं।
Our internet services had a brief disruption and we deeply regret the inconvenience this may have caused you. Everything is back as normal now, as our teams keep working to deliver a seamless experience to our customers.
— airtel India (@airtelindia) February 11, 2022
एयरटेल ने मांगी माफी
आउटेज के बाद, एयरटेल ने उपयोगकर्ताओं को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है। वहीं, कंपनी के प्रवक्ता ने 91मोबाइल्स को जानकारी दी कि आज सुबह एक तकनीकी खराबी के कारण हमारी इंटरनेट सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित हो गईं थी। लेकिन, अब सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। हमें अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है।”
लेटेस्ट वीडियो
डाउनडेक्टर इंडिया के अनुसार, एयरटेल एकमात्र दूरसंचार ऑपरेटर है जो इस परिमाण के आउटेज का सामना कर रहा है। Jio नेटवर्क मोबाइल इंटरनेट और शुक्रवार को कोई सिग्नल समस्या नहीं होने के बारे में कुछ रिपोर्टें आई थी, लेकिन यह उतना गंभीर नहीं लगता है।