Jio का बड़ा तोहफा, यूजर्स को 2 दिन Free मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉल

Join Us icon

इस समय भारत के टेलीकॉम सेक्टर में Reliance Jio के पास सबसे ज्यादा सबस्क्राइबर हैंं। अगर ऐसे में जियो की सर्विस बंद हो जाए तो आप अंदाजा लगा सकता हैं कि कितने करोड़ों ग्राहक कॉल, डाटा व जियो नंबर की अन्य सेवा इस्तेमाल करने में असमर्थ होंगे। दरअसल, पिछले साल कई लाखों-करोड़ों यूजर्स के साथ ऐसा हो चुका है। आपको याद दिला दें कि पिछले साल अक्टूर के शुरूआती हफ्ते में देश के अधिकांश हिस्सों में जियो की सर्विस पर ग्रहण लग गया था और ग्राहक अपने फोन की सेवाएं यूज़ नहीं कर पा रहे थे। वहीं, एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया। इस बार सिर्फ यह समस्या खुद मुकेश अंबनी के शहर यानी मुंबई हुई शनिवार को रिलायंस जियो (Reliance Jio) की टेलिकॉम सर्विस प्रभावित रही है। इससे कई यूजर्स ने कॉल नहीं लग पाने की शिकायत की।

Jio सर्विस हो गई थी बंद

अगर आप अभी तक इस मामले के बारे में नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि पिछले हफ्ते यानी 5 फरवरी 2022 शनिवार के दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अचानक ही रिलायंस जियो की सर्विस ठप्प पड़ गई थी। मोबाइल फोन से Jio Network गायब हो गए थे और रिलायंस जियो यूजर अपने फोन में इंटरनेट, एसएमएस और कॉलिंग जैसी किसी भी सर्विस का यूज़ नहीं कर पा रहे थे। जियो सिग्नल पूरी तरह से बंद हो गए थे और इस कंपनी की कोई भी सेवा काम नहीं कर रही थी। इस बारे में ट्विटर पर लोगों ने शिकायत की।

jio

8 घंटे बंद रही Jio की सर्विस

न्यू एजेंसी की रिपोर्ट के अनुुसार रात आठ बजे के बाद दूरसंचार सेवाएं बहाल हो पाई। इस दौरान लगभग 8 घंटे यूजर्स जियो सेवा बाधित होने पर ट्वीटर पर JioDown हैशटैग के साथ ट्विट करने लगे और कुछ ही देर में #JioDown ट्रेंड पर आ गया।

jio

2 दिन Jio देगी फ्री कॉल और डाटा

दरअसल, इसी समस्या के कारण कंपनी ने दो दिन के अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान का भी ऐलान किया है। कंपनी ने देर शाम ग्राहकों को भेजे मैसेज में कई ग्राहकों को हुई समस्याओं को स्वीकार किया और इस समस्या के कारण दो दिन के एडिशनल ‘अनलिमिटेड प्लान’ की भी घोषणा की।
jio-outage

लेटेस्ट वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी द्वारा ग्राहकों को भेजे गए मैसेज में कंपनी की ओर से कहा गया कि ‘हालांकि, हमारी टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर इस नेटवर्क की समस्या को हल कर दिया लेकिन हम समझते हैं कि यह आपके लिए अच्छा अनुभव नहीं था और हम इसके लिए पूरी तरह माफी मांगते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here