Airtel ने पेश किए दो दमदार प्लान, मिलेगा 112GB तक डाटा और फ्री कॉलिंग के साथ यह शानदार बेनिफिट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/05/telecom-news-1.jpg

देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनी में से एक एयरटेल काफी समय से अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान पेश करती रहती है। इसी को देखते हुए भारती एयरटेल ने अपने दो नए प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है। इन प्लान की मदद से कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में है। एयरटेल द्वारा 448 रुपए और 599 रुपए के प्लान पेश किया गया है, जिसमें कई शानदार बेनिफिटिस दिए जा रहे हैं। आइए आगे इन प्लान के बारे में जानते हैं सबकुछ।

448 रुपए वाला प्लान

28 दिन की वैधता के साथ इस प्लान को पेश किया गया है। 448 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB डाटा दिया जा रहा है। इसका मतलब कुछ इस प्लान में यूजर्स को 84GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ देश भर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें यूजर्स को Disney+ Hotstar VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Airtel का धमाकेदा ऑफर, इन रिचार्ज पर फ्री मिलेगा 6GB तक डाटा, जानें कैसे

599 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें 599 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान में भी डिज्नी+ हॉटस्टार के फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें को इसमें हर दिन 2जीबी डाटा और देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। वहीं, इस प्लान की वैधता 56 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Airtel ने यूजर्स को दिया झटका, बंद किया 500GB डाटा वाला ये धांसू प्लान

Airtel ने 448 रुपये और 599 रुपये के प्लान के अलावा 499 रुपए और 2,698 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी Disney+ Hotstart VIP सदस्यता के फायदे को एड किया गया है। एक नए अपडेट के बाद इन प्लान में ग्राहकों को एक साल के लिए मुफ्त डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी एक्सेस मिलेगा।