
एयरटेल काफी समय से अपने पुराने प्लान में बदलाव कर यूजर्स को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। इस कड़ी में कंपन ने 65 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। बदलाव के बाद सब्सक्राइबर्स को डबल डाटा का लाभ मिलेगा।
बता दें कि कंपनी ने इस प्लान को पिछले साल स्मार्ट रिचार्ज के तौर पर पेश किया था। कंपनी ने अपने टॉक टाइम प्लान्स को हटाने के बाद कई स्मार्ट रिचार्ज प्लान्स को पेश किए थे, जिसमें से यह एक था। इतना ही नहीं इस स्मार्ट रिचार्ज में कॉलिंग और भी कई लाभ दिए जा रहे थे। इसे भी पढ़ें: Airtel ने बदला 97 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, अब मिलेगा इतना डाटा
अगर बात करें रिवाइज किए गए 65 रुपए वाले प्लान की तो इस स्मार्ट रिचार्ज की करें तो इसमें अब यूजर्स को डबल टॉक टाइम मिलेगा। पहले इस प्लान में यूजर्स को 65 रुपए का ही टॉक टाइम मिलता था जो अब 130 रुपए हो गया है। वहीं, इस प्लान में 28 दिन की वैधता भी मिलती है। इतना ही नहीं इस प्लान में टॉक टाइम के अलावा यूजर्स को 200MB का डाटा भी मिलता है। इसे भी पढ़ें: Airtel के इस प्लान में मिलेगा हर दिन 2GB डाटा और 4 लाख रुपए का फायदा
गौरतलब है कि एयरटेल द्वार रिवाइज किए गए इस प्लान को अभी देश की कुछ चुनिंदा सर्कल्स में उपलब्ध कराया है। इनमें असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, राजस्थान, पूर्वी-पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, नॉर्थ ईस्ट, और ओडिशा शामिल हैं।
इसके अलावा देश के दूसरे सर्कल्स की बात करें तो आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर, चेन्नै, मुंबई और कुछ अन्य सर्कल्स में यह प्लान पुराने बेनिफिट्स के साथ ही आ रहा है।





















