Airtel ने बदला 97 रुपए वाला प्रीपेड प्लान, अब मिलेगा इतना डाटा

Join Us icon

टेलीकॉम क्षेत्र में रिलायंस जियो को टक्कर देने की कोशिश कर रही भारतीय एयरटेल ने एक बार फिर अपने पुराने प्लान में बदलाव कर नए लाभ देने की घोषणा की है। कंपनी ने इस बार अपने पुराने 97 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं। इस प्लान को कंपनी द्वारा पिछले साल 2018 को पेश किया गया था।

97 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में पहले आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ ही 2GB डाटा मिलता था। इस प्लान में यूजर्स को 14 दिन की वैधता भी मिलती थी। वहीं, अब बदलाव के बाद यूजर्स को इस प्लान में 500MB डाटा 14 दिन की वैधता के साथ मिल रहा है।

यह प्लान बदलाव के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके बारे में जानकारी सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई थी। इस प्रीपेड प्लान को सबसे पहले सितंबर 2018 में लॉन्च किया गया था। वहीं, यह प्लान कुछ दिनों तक ही उपलब्ध रहा। इसे भी पढ़ें: Airtel के इस प्लान में मिलेगा हर दिन 2GB डाटा और 4 लाख रुपए का फायदा

अब इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 500 एमबी डाटा और 300 एसएमएस फ्री दिए जा रहे हैं। हालांकि, इस प्लान की वैधता में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस प्लान में पहले की तरह ही 14 दिनों की वैधता मिल रही है। लेकिन, इस प्लान में डाटा के साथ ही फ्री एसएमएस की संख्या 300 से कम कर 100 कर दी गई है।
हाल ही में कंपनी ने भारती AXA लाइफ इंश्योरेंस के साथ पार्टनरशिप की है। इस साझेदारी में कंपनी ने नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 599 रुपए है। इसे भी पढ़ें: आज से शुरू हुई Airtel Xstream सर्विस, 1Gbps स्पीड पर मिलेगा इंटरनेट

अगर बात करें इस प्लान में मिलने वाले लाभ की तो प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 4 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा। इतना ही नहीं एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here