हर दिन 3जीबी डाटा के साथ एयरटेल ने पेश किया 181 रुपये का बेहद ही दमदार प्लान

Join Us icon

एयरटेल ने हाल में अपने यूजर्स के लिए 195 रुपये का नया प्लान पेश किया था जो प्रीपेड यूजर्स के लिए है। यह प्लान एक महीने यानि 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है जिसमें हर दिन 1.25जीबी डाटा दिया जाता है। वहीं अब फिर से अन्य टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देते हुए एयरटेल ने एक और नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। एयरटेल की ओर से 181 रुपये का नया प्लान लाया गया है जो देश में मौजूद सबसे सस्ते डाटा प्लान्स में से एक है।

एयरटेल की ओर से पेश किया गया नया प्लान 181 रुपये है जो प्रीपेड यूजर्स के लिए है। इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 3जीबी इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है। एयरटेल का यह प्लान देश में मौजूद सबसे सस्ते डाटा प्लान्स में से एक है जो एक दिन में 3जीबी इंटरनेट डाटा देता है। एयरटेल की ओर से दिया जा रहा यह 3जीबी डाटा प्लान कुछ इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें मिलने वाले डाटा का लाभ 4जी के साथ-साथ 3जी और 2जी पर भी उठाया जा सकता है।

girl-with-phone-indian-7

गौरतलब है कि एयरटेल का यह पैक 14 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। इस हिसाब से 181 के रिचार्ज में यूजर्स पूरे पैक में कुल 42 जीबी इंटरनेट डाटा का लाभ उठा सकते हैं। प्लान में मिल रही अन्य सुविधाओं की बात करें तो एयरटेल यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। ये वॉयस कॉल बिना किसी दैनिक लिमिट के आती है और इनका यूज़ रोमिंग के दौरान भी लोकल व एसटीडी नंबरों पर फ्री रहता है।

मोटोरोला का फैन्स को तोहफा, त्यौहार के मौके पर मोटो फोन्स की कीमतों में बड़ी की कटौती

एयरटेल यूजर्स को वॉयस कॉल व डाटा के साथ ही हर दिन के 100 एसएमस भी प्राप्त होंगे। एयरटेल की ओर से यह प्लान देश में विभिन्न सर्किल्स में जारी कर दिया गया है जो धीरे धीरे सभी बाजारों में उपलब्ध हो जाएगा।