
पिछले 7 माह से लगातार आ रही खबरों ने एयरटेल की निंद उड़ा दी है और अब कंपनी इसे लेकर खास तैयारी कर रही है। ट्र्राई द्वारा जारी डाटा स्पीड के मामले में जियो एयरटेल से काफी आगे निकल गया है जबकि एयरटेल हमेशा से ही भारत की सेबसे तेज नेटवर्क का दावा करता आया है। खबर के अनुसार जल्द ही एयरटेल अपनी 4जी स्पीड को तीन गुणा तेज करने वाला है। कंपनी इस कार्य को मैसिव मीमो टेक्नॉलजी के माध्यम से अंजाम देगी।
इकनोमिक्स टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एयरटेल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और कंपनी ने बेंगलुरु, मानेसर और चंडीगढ़ में इसकी ट्रायल भी शुरू कर दी है। वहीं दी गई खबर के अनुसार कंपनी इस तीमाही दूसरे महानगरों जैसे पुणे और हैदराबाद सहित कई अन्य जगहों पर भी मैसिव मीमो तकनीक को लगा सकती है।
रिलायंस लाया है धमाकेदार दिवाली आॅफर, जानें किसको मिलेगा क्या फायदा
खबरों की मानें तो अपनी 4जी डाटा का और ताकतवर बनाने के लिए एयरटेल ने चीनी मोबाइल इक्यूपमेंट निर्माता कंपन ज़ेडटीई से हाथ मिला सकती है और जल्द ही भारत में एक इवेंट के माध्यम से इस तकनीक की एक झलक दिखा सकती है। हालांकि एयरटेल ने फिलहाल इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। परंतु जियो से मिल रही कड़ी प्रतिस्प्रधा की बेचैनी उसके विज्ञापनों में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।
आपने कराया है जियोफोन प्रीबुक तो जानें किस दिन मिलेगा आपका फोन
जहां तक डाटा स्पीड की बात है तो जानकारों का कहना है कि फिलहाज जो 4जी स्पीड है उससे यह काफी बेहतर होगी। हलांकि यह 5जी से कमतर ही रहेगी। इस तकनीक को आने के बाद एयरटेल की नेटवर्क पर डाटा स्पीड 30एमबीपीएस से लेकर 35एमबीपीएस तक की हो सकती है।



















