
Akshay Kumar की हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म Samrat Prithviraj को जल्द ही ओटीटी पर रिलीज (Akshay Kumar Samrat Prithviraj On OTT Release) किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज सिनेमाघरों में कुछ खास न कर पाने के कारण समय से पहले ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। यश राज फिल्म्स ने अक्षय कुमार की इस फिल्म को ओटीटी पर जल्द ही रिलीज करने का फैसला कर लिया है। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर समय से पहले स्ट्रीम करने का फैसला किया गया है।
Akshay Kumar Samrat Prithviraj On OTT
फिलहाल ऑफिशियल तौर पर इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर समय से पहले स्ट्रीम करने का फैसला किया गया है। ये फिल्म महज चार हफ्तों के अंदर ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी रिलीज डेट को लेकर कुछ साफ नहीं कहा सकता है। इसे भी पढ़ें: इस OTT पर रिलीज होगी Bhool Bhulaiyaa 2, जानें डेट और टाइम
Akshay Kumar Samrat Prithviraj Box Office Collection
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ का बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 65 करोड़ रुपए के आस-पास का बताया गया है। वहीं, 200 करोड़ रुपए के बजट में बनी अक्षय की ये फिल्म अपनी लागत भी बड़े पर्दे पर पूरी नहीं कर पाई है।
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सभी शो खाली जा रहे हैं, जिसकी वजह से इसके कई शोज कैंसल कर दिए गए हैं, जिससे दूसरी ओर फिल्मों को मौका मिल सके। वहीं, इन सबके बीच यह खबर आई कि मेकर्स ने अपने पैसे निकानले का दूसरा तरीका यानी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज करने की प्लानिंग की है। बता दें कि अक्षय कुमार झोली में बैक टू बैक कई फिल्में हैं। अब देखना ये है कि इनमें से कौन सी फिल्म अभिनेता के करियर को एक बार फिर से आगे बढ़ाती है। इसे भी पढ़ें: South की ये शानदार फिल्में ओटीटी पर हिंदी में हैं मौजूद, देखें पूरी लिस्ट
Samrat Prithviraj Star Cast
इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज की किरदार निभाया है तो वहीं, मानुषी छिल्लर ने संयोगिता का किरदार निभाया है। इन दोनों के अलावा फिल्म में सोनू सूद, संजय दत्त और आशुतोष राणा भी अहम् किरदारों में नजर आए हैं।




















