
फरवरी माह में आयोजित हुई मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अल्काटेल ने अपने चार मोबाईल फोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और डिवाईस जोड़ने जा रही है। अल्काटेल के आगामी फोन को बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है जहां इस फोन का नाम अल्काटेल आइडल 5 बताया गया है।
मौका: 22 हजार का लैपटॉप खरीदें महज़ 6,594 रुपये में
जीएफएक्सबेंच के पर अल्काटेल के आगामी स्मार्टफोन को अल्काटेल6060 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार कंपनी के इस आगामी डिवाईस को 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। अल्काटेल का यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा 2.0 आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करेगा।
लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन में 3जीबी की रैम दी गई है तथा बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनों 506 जीपीयू शामिल है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज बताई गई है जिसे कार्ड सपोर्ट के जरिये बढ़ाया जा सकेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट दिये जाने की उम्मीद है।
26 अप्रैल को लॉन्च होगा मीजु ई2, जानें क्या होगा इसमें खास
अल्काटेल आइडल 5 को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मशहूर टिपस्टर रोनाल्ड ने भी इस फोन को लेकर यही स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी की ओर से फोन को जल्द ही पेश किया जा सकता है।






















