
टेक कंपनी अल्काटेल ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और फोन जोड़ते हुए भारत में यू5 एचडी पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन अल्काटेल इंडिया की आॅफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से फोन उपलब्धता तथा कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन वेबसाइट पर इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को देखा जा सकता है।
आज लॉन्च हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, यहां देखें लाईव ईवेंट
अल्काटेल यू5 एचडी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो जैस नाम से ही पता लग रहा है कि कंपनी ने इस फोन को विविड एचडी डिसप्ले पर पेश किया है जो 5-इंच की आईपीएस आॅन-सेल स्क्रीन से लैस है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इसमें 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए अल्काटेल के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा फ्रंट एलईडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ नोकिया 6, जानें इस फोन को कब, कहां और कैसे खरीदें
डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही अल्काटेल यू5 एचडी में वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,200एमएएच की बैटरी दी गई है। स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी इस फोन को तकरीबन 7,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च कर सकती है।



















