Realme P3 5G की बैटरी साइज और चार्जिंग स्पीड आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/realme-p3-5g-memory-colour-variants-revealed-exclusive.jpg
Highlights

पिछले एक महीने से हम Realme P3 Ultra और Realme P3 Pro के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च टाइमलाइन पर रिपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही हमने पिछले हफ्ते Realme P3 5G के मेमोरी और कलर वेरिएंट्स के बारे में जानकारी दी थी। वहीं, अब ताजा लीक में Realme P3 5G की बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड का खुलासा हुआ है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Realme P3 5G बैटरी साइज और चार्जिंग स्पीड

Realme P3 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

पिछली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार Realme P3 5G तीन रंग और स्टोरेज मॉडल्स में आ सकता है।

बता दें कि Realme P1 और Realme P1 Pro, Realme P सीरीज के पहले जेनरेशन के स्मार्टफोन थे। Realme ने अभी हाल ही में P सीरीज की दूसरी जेनरेशन के तौर पर Realme P2 Pro लॉन्च किया है और बेस या अल्ट्रा मॉडल को छोड़ दिया है। हालांकि, अब तक आए लीक्स के अनुसार Realme अपनी P सीरीज की तीसरी जेनरेशन में तीन डिवाइस Realme P3, Realme P3 Pro और Realme P3 Ultra लॉन्च कर सकता है।

तीनों डिवाइस के आधिकारिक लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन, हमारे सूत्रों के अनुसार, Realme P3 Pro फरवरी के तीसरे सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। Realme P3 भी संभवतः P3 Pro के साथ लॉन्च आ सकता है। दूसरी ओर, Realme P3 Ultra के जनवरी 2025 के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी कीमत प्रो से ज्यादा हो सकती है क्योंकि इसमें हाई एंड स्पेसिफिकेशंस होंगे।

बताते चलें कि Realme P1 और P1 Pro को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था और उसके बाद सितंबर में Realme P2 Pro आया था। इन सभी डिवाइस को 25,000 रुपये से कम कीमत में बाजार में उतारा गया था। हम Realme P3 और Realme P3 Pro के लिए भी इसी प्राइस रेंज की उम्मीद कर सकते हैं।