Amazon Great Freedom Festival 2023 4 अगस्त से शुरू, सेल से पहले चेक कर लें ऑफर्स

अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल (Amazon Great Freedom Festival 2023) की शुरुआत 4 अगस्त, 2023 से ही रही है। आइए इस आर्टिकल में जान लेते हैं ऑफर्स की डिटेल...

Join Us icon

अगर आप इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट, होम अप्लायंसेज आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो फिर तैयार रहिए। अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल (Amazon Great Freedom Festival 2023) की शुरुआत 4 अगस्त, 2023 से होने वाली है। हालांकि प्राइम मेंबर्स एक दिन पहले यानी 3 अगस्त दोपहर 12 बजे से ही सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। यह पांच दिवसीय सेल 8 अगस्त,2023 तक जारी रहेगी। आपको बता दें कि पहले यह सेल 5 अगस्त से 9 अगस्त के बीच होने वाला था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि फ्लिपकार्ट द्वारा 4 अगस्त, 2023 से शुरू होने वाली ‘बिग सेविंग डेज सेल’ की घोषणा के बाद यह बदलाव किया गया है।

अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल 2023 में मिलेंगे ये ऑफर्स

अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल 2023 के दौरान आप कई कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट और ऑफर्स का लाभ उठा पाएंगे।

  • स्मार्टफोन और एक्सेसरीज नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर के साथ 40 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। एचडीएफसी बैंक के ग्राहक क्रेडिट/डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 4,000 रुपये तक की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।
  • इस सेल के दौरान वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी, रियलमी नारजो एन53, सैमसंग गैलेक्सी एम34 5जी आदि छूट के साथ उपलब्ध होंगे।
  • हेडफोन, स्मार्टवॉच आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट बड़ी छूट के साथ उपलब्ध होंगे।
  • अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान स्मार्ट टीवी और अप्लायंसेज 65 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे।
  • सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
  • अमेजन ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में होम और किचन प्रोडक्ट भी 70 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध होंगे।

बता दें कि इस सेल के दौरान प्रोडक्ट पर छूट के अलावा, अमेजन के पास यूजर्स के लिए अन्य ऑफर्स भी हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी या फिर ईएमआई लेनदेन पर तत्काल 10 प्रतिशत की छूट हासिल कर पाएंगे। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लॉकबस्टर डील, ग्रैंड ओपनिंग डील, रात 8 बजे से आधी रात तक की डील, 999 रुपये से कम की डील और 5,000 रुपये तक के कैशबैक रिवॉर्ड भी पेश करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here