
Amazon पर इन दिनों ग्रेट समर सेल 2023 चल रही है। इस सेल के दौरान तमाम कैटगरी में शानदार डील और ऑफर मिल रहे हैं। सेल के दौरान स्मार्टफोन और दूसरे गैजेट्स जैसे ईयरफोन और स्मार्टवॉच पर भी जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम आपको इस आर्टिकल में अमेजन पर पॉपुलर स्मार्टवॉच पर मिल रही डील्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अमेजन पर चल रही इस सेल के दौरान आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।
Apple Watch SE (2nd Gen)
Apple Watch Series 8 अगर आपके बजट में नहीं है तो Watch SE (2nd Gen) आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। इस मॉडल में लगभग सभी जरूरी फीचर्स जैसे क्रैश डिटेक्शन और रेटिना डिसप्ले आपको मिल जाते हैं। यह डिवाइस फिटनेस और स्टायल दोनों में फिट बैठती है। इस वॉच में हेल्थ डेटा के लिए पावरफुल सेंसर लगे हुए हैं। Apple Watch SE (2nd Gen) के जरिए आप कॉल और मैसेज का रिप्लाई भी कर सकते हैं। यह वाटरप्रूफ है जिसे स्विमिंग के दौरान भी यूज किया जा सकता है।
- प्राइस : 29,900 रुपये
- डील प्राइस: 26,400 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
CrossBeats Ignite S5
Apple Watch जैसे डिजाइन वाली इस वॉच को अमेजन सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस वॉच में कई सारे फीचर्स मिलते हैं जो डे-टू-डे में बढ़े काम आते हैं। यह वॉच मैल बॉडी के साथ आती है जो प्रीमियम लुक ऑफर करती है। इसके साथ ही इसमें 1.96-इंच का Super AMOLED डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। CrossBeats Ignite S5 में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ-साथ वॉइस असिस्टेंट Siri और Google का भी सपोर्ट मिलता है।
- प्राइस : 11,999 रुपये
- डील प्राइस : 3,999 रुपये
Noise ColorFit Pro 4 Alpha
नॉइस की इस स्मार्टवॉच में AMOLED डिसप्ले मिलती है, जो ऑलवेज ऑन डिसप्ले फीचर के साथ आती है। इस वॉच में नेविगेशन कंट्रोल के लिए क्राउन दिया गया है। इसके साथ ही वॉच में कंपनी ने Tru Sync टेक्नोलॉजी का यूज किया है जो ब्लूटूथ कॉलिंग के दौरान शानदार कनेक्टिविटी ऑफर करती है। इस वॉच में डायल पैड, कॉल लॉग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह वॉच सिंगल चार्ज में 7 दिन का बैकअप देती है।
- प्राइस : 7,999 रुपये
- डील प्राइस : 3,299 रुपये
Samsung Galaxy Watch 5
अगर आप पावरफुल एंड्रॉयड वॉच की तलाश कर रहे हैं तो Samsung की गैलेक्सी वॉच 5 आवके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। अमेजन की यह वॉच ग्रेट समर सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकती है। इस वॉच में कई सारे हेल्थ फीचर्स जैसे बॉडी फैट परसेंटेज, स्कैटल मसल वेट, हार्ट रेट रीडिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही वॉच सर्कूलर डिजाइन में आती है।
- प्राइस : 33,999 रुपये
- डील प्राइस : 19,999 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)
Hammer Stroke
Hammer Stroke एंट्री लेवल स्मार्टवॉच है, जो सस्ती कीमत में अमेजन से खरीदी जा सकती है। इस वॉच में 1.96-इंच का रेक्टेंगुलर डिसप्ले मिलता है, जिसमें कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है। इस वॉच को स्किन फ्रेंडली स्ट्रैप के साथ पेश किया गया है। यह वॉच मैटलिक बॉडी के साथ पेश की गई है। इस वॉच में GPS-कनेट्विटी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 5 दिन का बैकअप देती है। यह वॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड, वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट, हार्ट रेट सेंसर, एसपीओ2 मॉनीटर जैसे फीचर्स के साथ आती है।
- प्राइस : 6,999 रुपये
- डील प्राइस : 1,799 रुपये
OnePlus Nord Watch
OnePlus ब्रांड यूजर्स के बीच में काफी पॉपुलर है। अमेजन सेल के दौरान कंपनी की Nord Watch पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। वनप्लस की वॉच के फीचर्स की बात करें तो इसमें AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, Bluetooth 5.2 कॉलिंग सपोर्ट, 105 स्पोर्ट्स मोड और 10 दिन की बैटरी मिलती है। इसके साथ ही OnePlus Nord Watch में एक टैप पर आप अपने हार्टरेट, स्ट्रेस रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल माप सकते हैं।
- प्राइस : 6,999 रुपये
- डील प्राइस : 3,999 रुपये
beatXP Marv Neo
beatXP Marv Neo वॉच को 1000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। यह वॉच वाटरप्रूफ डिजाइन के साथ आती है। इस वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें 1.85-इंच डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। वॉच में हार्ट रेट मॉनीटर, SpO2 मॉनीटर, स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह वॉच 280mAh बैटरी के साथ आता है। beatXP Marv Neo को अमेजन सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है।
- प्राइस : 6,999 रुपये
- डील प्राइस : 999 रुपये
Noise Pulse 2 Max
Noise की स्मार्टवॉच Pulse 2 Max को अमेजन सेल के दौरान सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह वॉच को हाई स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। यह वॉच सिंगल चार्ज में 10 दिन की बैटरी बैकअप ऑफर करती है। इसमें 150+ से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है। वॉच में Smart DND फीचर भी मिलता है। वॉच और स्मार्टफोन के बीच स्टेबल कनेक्शन हो इसके लिए इसमें Noise का Tru Sync फीचर दिया गया है।
- प्राइस : 6,999 रुपये
- डील प्राइस : 1,499 रुपये
Samsung Galaxy Watch 4 LTE
अमेजन पर चल रही सेल के दौरान सैमसंग की एडवांस फीचर्स से लैस Galaxy Watch 4 LTE वॉच को भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यह वॉच LTE सपोर्ट के साथ आती है। यानी इसे बिना स्मार्टफोन से कनेक्ट किए यूज किया जा सकता है। सैमसंग की यह वॉच Wear OS पर रन करती है जो यूजअल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स के साथ-साथ कंपनी की एंडवास बॉडी कंपोजिशन एनालिसिस टेक्नोलॉजी के साथ आती है। सिंगल चार्ज में यह वॉच 40 घंटे का बैकअप देती है।
- प्राइस : 31,999 रुपये
- डील प्राइस : 11,691 रुपये
Noise ColorFit Ultra 3
Noise की सबसे प्रीमियम ColorFit Ultra 3 वॉच को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस वॉच में 1.96-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह वॉच सिंगल चार्ज में 7 दिन का बैकअप देती है। इसके साथ ही वॉच में Bluetooth कॉलिंग के साथ साथ स्टेबल और फास्ट कनेक्शन के लिए Tru Sync फीचर भी दिया गया है। यह वॉच 24H हार्ट रेट और SpO2 मॉनीटर के साथ आती है। इस वॉच में स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रैस मॉनीटर और फीमेल साइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
- प्राइस : 8,999 रुपये
- डील प्राइस : 4,499 रुपये (बैंक डिस्काउंट के साथ)


















