Amazon पर जल्द शुरू होगी सेल, OnePlus 11, Samsung Galaxy S20 FE 5G, iQOO Neo 6 5G, पर मिलेगा 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/Smartphone-Deals.jpg
Highlights

Amazon पर ग्रेट समर सेल 4 मई से शुरू होने वाली है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर शुरू होने वाली इस सेल के दौरान ICICI बैंक, कोटक बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन के साथ-साथ फ्लिपकार्ट पर भी 5 मई से बिग सेविंग डेज सेल शुरू होने वाली है। अमेजन की इस सेल पर मोबाइल फोन पर 40 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। OnePlus, Realme, Samsung, iQOO, OPPO, और Xiaomi ने अपने-अपने स्मार्टफोन डील्स से पर्दा उठा दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको अमेजन पर स्मार्टफोन पर मिल रहे डील्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

अमेजन ग्रेट समर सेल : स्मार्टफोन डील्स

अमेजन पर शुरू होने वाली सेल की बात करें तो iQOO का Neo 6 5G फोन को इस दौरान 1000 रुपये की छूट के दौरान 23,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन को सेल के दौरान 12,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 3,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

OnePlus भी सेल के दौरान जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। मिड रेंज फोन OnePlus Nord 2T और Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फ्लैगशिप OnePlus 11 स्मार्टफोन 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं बात करें ओप्पो की तो कंपनी के OPPO F21s Pro स्मार्टफोन में 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही Realme के फोन पर 2,000 रुपये तक और Redmi के फोन पर 4,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

इस सेल के दौरान सबसे धमाकेदार डिस्काउंट Samsung ऑफर कर रहा है। कंपनी के गैलेक्सी एस20 एफई 5जी स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही Galaxy M सीरीज पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट की लिस्ट निम्नलिखित है।

फोन कीमत सेल कीमत (सभी ऑफर्स के साथ)
iQOO Neo 6 5G रुपये 24,999 रुपये 23,999
iQOO Z6 Lite 5G रुपये 15,999 रुपये 12,499
OnePlus 10R रुपये 34,999 रुपये 29,999
OnePlus 11 रुपये 56,999 रुपये 55,999
OnePlus Nord 2T रुपये 28,999 रुपये 26,499
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G रुपये 18,999 रुपये 17,499
OPPO F21s Pro रुपये 25,999 रुपये 23,499
Realme Narzo 50i Prime रुपये 6,999 रुपये 8,999
Realme Narzo N55 रुपये 10,999 रुपये 10,249
Redmi 10A रुपये 8,999 रुपये 7,849
Redmi 11 Prime 5G रुपये 13,249 रुपये 9,499
Redmi Note 12 5G रुपये 17,999 रुपये 15,249
Samsung Galaxy M04 रुपये 8,499 रुपये 6,999
Samsung Galaxy M14 5G रुपये 16,490 रुपये 12,490
Samsung Galaxy M33 5G रुपये 17,999 रुपये 15,999
Samsung Galaxy S20 FE 5G रुपये 34,999 रुपये 24,999