
Amazon Prime ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए फीचर की घोषणा की है। दरअसल, कंपनी ने एक नई क्लिप-शेयरिंग सुविधा की घोषणा की है जो ग्राहकों को अपनी पसंदीदा फिल्मों की क्लिप शेयर करने की अनुमति देगी। कई बार आपको किसी फिल्म या वेब सीरीज का कोई सीन इतना पसंद आता है कि आप उसे तुरंत अपने दोस्तों को दिखाना चाहते हैं। इस फीचर की मदद से आप यह काम कर पाएंगे। हालांकि, अभी कंपनी ने यह फीचर सिर्फ iOS यूजर्स के लिए ही पेश किया है। आपको याद दिला दें कि पहले वीडियो क्लिप साझा करना संभव नहीं था क्योंकि अमेज़न प्राइम स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति नहीं देता है।
30 सेकेंड की क्लिप होगी शेयर
अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा पेश की गई क्लिक शेयरिंग की सुविधा में आईफोन यूजर्स अब किसी फिल्म या सीरीज के किसी क्लिप को व्हाट्सएप या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर कर सकेंगे, लेकिन, अधिकतम 30 सेकेंड का ही क्लिप शेयर करने का ऑप्शन कंपनी की ओर से दिया जा रहा है। इतना ही नहीं अमेजन ने प्राइम वीडियो एप में क्लिप शेयरिंग की सुविधा तो दे दी है लेकिन इसका फायदा आप कुछ चुनिंदा मूवी और सीरीज के साथ ही उठा सकेंगे। हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस फीचर को और बढ़ाया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Amazon Prime Membership होने वाला है महंगा, अब Jio, Airtel और Vodafone idea के इन प्लान्स की बढ़ेगी कीमत
इंडियन यूजर्स को करना होगा इंतजार
क्लिप शेयरिंग का फीचर फिलहाल सिर्फ अमेरिका में आईओएस यूजर के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इंडियन यूजर्स को इस फीचर के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन, इंडिया में अमेजन प्राइम की पॉपुलैरिटी को देखते हुए हम उम्मीद कर रहे हैं कि कंपनी इंडिया में इस फीचर को जल्द पेश करेगी। इसे भी पढ़ें: Amazon Prime Membership पर भी दिखेगी देगी महंगाई की मार, जल्द बढ़ने वाले हैं दाम, ये रही नई प्राइस लिस्ट
ऐसे होगी क्लिप शेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी यूजर्स को आईफोन और आईपैड पर वीडियो शेयरिंग का विकल्प दिखने लगा है। क्लिप शेयर बटन पर क्लिक करने के बाद वीडियो पॉज हो जाएगा और 30 सेकेंड का क्लिप शेयर के लिए उपलब्ध होगी। इसके बाद क्लिप को एडिट और शेयर करने का भी ऑप्शन मिलेगा। इतना ही नहीं शेयर से पहले यूजर्स को प्रीव्यू का भी ऑप्शन दिखाई देगा।





















