1 जनवरी 2022 से Amazon Prime पर शुरू हो रही ये सर्विस, Disney+ Hotstar को होगी दिक्कत

Join Us icon

Amazon Prime Video की ओर से हाल ही में प्लान की कीमत में इजाफा किया गया था। वहीं, अब खबर सामने आई है कि यह पॉपुलर एंटरटेनमेंट प्लैटफॉर्म नए साल से लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग सेगमेंट में भी एंट्री लेने जा रहा है। दरअसल, अमेजन प्राइम अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए 1 जनवरी 2022 से लाइव क्रिकेट मैच देखने का मौका देगा। नए साल में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जाएगा और न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय पुरुष और महिला क्रिकेट मैच – एकदिवसीय, टी 20 और टेस्ट मैच प्राइम वीडियो पर उपलब्ध रहेंगे जिन्हें यूजर्स आसानी से लाइव स्ट्रीम कर देख पाएंगे।

गौरतलब है कि प्राइम मेंबर्स अगले साल यानी फरवरी 2022 में भारतीय और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच सीरीज को भी लाइव देख पाएंगे। इसके अलावा भारतीय और न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीमों को वर्तमान में नवंबर 2022 के लिए निर्धारित किया गया है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज को सबसे पहले प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Jio, Airtel हुए महंगे तो Netflix ने घटा दिए दाम, इसे कहते हैं मौके पर चौका
amazon-prime

इस सीरीज में पहला मैच 1-5 जनवरी को होना है। इसके अलावा क्रिकेट प्रेमी मैचों से पहले कई क्रिकेट प्रोग्रामिंग और हाइलाइट्स का उपयोग कर सकते हैं और मैच समाप्त होने के तुरंत बाद सेवा पर मैचों की मुख्य हाइलाइट्स भी देख सकते हैं।

ott-jiofiber-amazon-prime-netflix

Amazon Prime Membership New Price

ई-कॉमर्स ब्रांड मंथली प्राइम मेंबरशिप कीमत को मौजूदा 129 रुपये से बढ़ाकर 179 रुपये, क्वाटर्ली प्राइम मेबंरशिप को 329 रुपये से बढ़ाकर 459 रुपये और वार्षिक सदस्यता को 999 रुपए से बढ़ाकर 1,499 रुपये कर दिया गया है। इस हिसाब से कंपनी अपने प्राइम मेंबरशिप में 500 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। इसे भी पढ़ें: Jio यूजर्स को फिर बड़ा झटका, 520 रुपए तक महंगे किए ये Recharge

लेटेस्ट वीडियो

इसके अलावा 18-24 के बीच आयु वर्ग के ग्राहकों के लिए भी प्लान को संशोधित किया गया। हालांकि, यूथ को मेंबरशिप कम कीमत पर उपलब्ध होगी। Prime Young Adult Monthly को 179 रुपए के मंथली प्लान में Rs. 89 (Rs. 90 cashback) कम देने होंगे। वहीं, Prime Young Adult को Quarterly प्लान 459 रुपए में Rs. 229 (Rs. 230 cashback) कम देने होंगे। वहीं, Prime Young Adult को Yearly 1,499 रुपये मे Rs. 499 (Rs. 500 cashback) कम देने होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here