अमिताभ बच्चन ने भी अपना गैलेक्सी नोट 7 रिप्लेस कर लिया, क्या आपने किया!

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के ब्लास्ट हो रही खबरों के बाद कंपनी के लिए आज थोड़ी राहत भरी खबर आई है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने आज माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक ट्विट किया है जो कंपनी के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। उन्होंने ट्विट किया है कि ‘आखिर सैमसंग ने मेरे नोट 7 फोन को एस7 के साथ रिप्लेस कर दिया है। ट्रांसफर फोन में थोड़ा समय लग रहा है जबकि सरकार 3 के शार्ट रेडी है और लोग इंतजार कर रहे हैं।’ इसके साथ ही उन्होंने सरकार 3 के सेट का पर का अपना फोटो भी ट्विट किया है।

इससे पहले भी उन्होंने सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को लेकर ट्विट किया था। उन्होंने सैमसंग से सवाल किय था कि ‘मेरे पास सैमसंग नोट 7 है। इसकी बैट्री चार्ज को 60 फीसदी तक के लिए रेस्ट्रिक्ट कर दिया गया है।। यह 100 फीसदी कब होगा? मिस्टर सैमसंग प्लीज रिस्पॉन्ड करें। जरा जल्दी।’ हालांकि इस बारे में सैमसंग का जवाब क्या था इस पर कोई जानकारी नहीं मिली लेकिन आज उन्होंने खुद से बता दिया है कि उनका गैलेक्सी नोट 7 कंपनी ने रिप्लेस कर दिया है।

अब एयरपोर्ट पर ही एक्सचेंज किया जाएगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 7

गौरतलब है कि 2 अगस्त को वैश्विक स्तर पर सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को लॉन्च किया गया था और 11 को इस फोन का प्रदर्शन भारत में कर दिया गया। 22 अगस्त से भारत में इसकी प्रीबुकिंग भी शुरू हो गई थी। परंतु सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में ब्लास्ट होने की खबरों के बाद यह फोन सेल के लिए भारत में कभी उपलब्ध नहीं हुआ। यूएस, यूरोप और कोरिया के कुछ बाजारों तक ही सीमित रहा।

ऐसे में अमिताभ बच्चन ने गैलेक्सी नोट 7 कहां से मंगाया इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन उन्होंने अपना फोन रिप्लेस कर दिया है। यदि आप भी समसंग गैलेक्सी नोट 7 का उपयोग कर रहे हैं तो जल्दी से रिप्लेस करा लें।

सैमसंग ने दिया आॅफर गैलेक्सी नोट 7 के बदले लें गैलेक्सी एस7 या एस7 ऐज और पाएं ढेरे आॅफर

बैटरी फटने की खबर इस कदर छाई की अंतत: सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 के उत्पान को बंद करने का निर्णय ले लिया। इसके साथ ही सैमसंग ने यह पोस्ट भी किया कि कंपनी गैलेक्सी नोट 7 के तकनीकी सुधार में असफल रही और इसके लिए स्मार्टफोन का प्री-ऑर्डर कर चुके ग्राहकों से एसएमएस और ईमेल के जरिए डिवाइस को मुहैया नहीं कराने के लिए खेद जताया है। इसके साथ ही नोट 7 का प्री-ऑर्डर करने वालों को कंपनी नोट 7 के बदले गैलेक्सी एस7 या एस7 एज स्मार्टफोन मुहैया कराने का वादा किया है। इसी के तहत अमिताभ बच्चन का भी फोन रिप्लेस किया गया।